इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फिर एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां आरोपी द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया नाबालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है
मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसकी पहचान अर्जुन राणा नामक युवक से हुई थी इसके द्वारा शादी का झांसा दिया गया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया वही शादी के लिए भी मना कर दिया जिसके बाद नाबालिग ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
