इंदौर के मोरवा थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक मजदूर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और वह नीचे आ गिरा जिसमें उसकी मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है
घटना भवर कुआं थाना क्षेत्र के पालदा की है जहां रोशन पटेल नामक युवक एक फैक्ट्री में काम कर रहा था उसी दौरान वह काम करते-करते फैक्ट्री के ऊपर गया था जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिसमें उसे करंट लगते ही वह नीचे आ गिरा जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया वही इस घटना के 3 दिन बाद भी लेबर डिपार्टमेंट के हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग से कोई भी अधिकारी फेक्ट्री मौके पर जांच के लिए नहीं गया है जबकि नियमानुसार दुर्घटना के 24 घंटे के अंदर विभाग के अधिकारी को मौके पर जाकर जांच कर कार्यवाही करना चाहिए इस पूरे मामले पर मजदूर नेता मुकेश शर्मा ने बताया की हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग दुर्घटना की जांच कई दिनों तक नहीं करता हे जिससे साक्ष प्रभावित होते हे ओर मृतक मजदूर को न्याय नहीं मिल पाता ।
