इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रामबाग पेट्रोल पंप के पास एक युवक की लाश मिली है जिसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है मृतक युवक शराब पीने का आदी था
मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रामबाग पेट्रोल पंप के पास का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक की लाश पड़ी हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया मृतक युवक की शिनाख्त धर्मेंद्र जाटव के रूप में हुई जो कुलकर्णी के पट्टे का रहने वाला था परिजन के मुताबिक वह अधिकतर घर के बाहर ही रहता था और बहुत ज्यादा शराब पीता था संभवत उसी के चलते उसकी मौत हुई है फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है
