इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर स्थित लगाए गए पोस्टर को लेकर कुछ संगठनों द्वारा आपत्ति ली गई थी जिसके बाद वह तो हटा दिया गया लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मार्ग पर कांच की बोतल फेंकी गई थी जिसको लेकर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए शांति व्यवस्था कायम करने का प्रयास किया है
दरअसल जवाहर मार्ग पर एक प्राचीन मंदिर है जहां पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर पर पोस्टर लगा दिया गया था जिसमें त्योहार की शुभकामनाएं लिखी हुई थी जब जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को लगी तो उन्होंने मंदिर से वह पोस्टर हटा दिया लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से मार्ग पर कांच की बोतल ले फेंक दी गई जिसके बाद माहौल गरमा गया था लेकिन सराफा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम की गई है तो वहीं शहर का माहौल ना बिगड़े इसको लेकर भी ध्यान रखा गया है और पुलिस ने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति शहर का माहौल खराब करेगा तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी तो वहीं दूसरी और पोस्टर लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में कार्रवाई की गई है
