
दो चोर अस्पताल में घुसे और रिसेप्शन पर रखा फोन चुरा लिया।
निगमकर्मियों द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है।आरोपित अस्पताल में घुसकर फोन चुराकर ले गए। उन्होंने गार्ड पर चाकू खोला और मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। एरोड्रम पुलिस को इस मामले की शिकायत हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
घटना अंबिकापुरी एक्सटेंशन स्थित 60 फीट रोड़ पर श्रीहरि अस्पताल की है। 17 जुलाई को तड़के करीब 4:24 बजे दो चोर अस्पताल में घुसे और रिसेप्शन पर रखा फोन चुरा लिया। आरोपितों ने नकाब लगा रखा था। घटना के पहले रैकी भी की गई थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड भी हुई। छानबीन करने पर पता चला चोर पंचशील नगर के रहने वाले हैं। प्रबंधन इस मामले में जानकारी जुटा ही रहा था कि 20 जुलाई को पुन: दोनों आरोपित अस्पताल में आने की कोशिश करने लगे। गार्ड ने रोका तो चाकू दिखाकर धमकाने लगे।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, आरोपितों ने गार्ड को श्वान बाहर घुमाने पर आपत्ति जताई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। नगर निगम जोन से भी फुटेज दिखाकर जानकारी मांगी है।
