मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, कंपनी गेट के सामने बैठकर की नारेबाजी
शहर के इंदौर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रेस्टीज कंपनी में गुरुवार सुबह एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
शहर के इंदौर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रेस्टीज कंपनी में गुरुवार सुबह एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
शहर के इंदौर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रेस्टीज कंपनी में गुरुवार सुबह एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। श्रमिक की मौत की सूचना परिजनों को काफी देर से दी, जिससे कंपनी के सामने जमकर बवाल हुआ। भाजपा और कांग्रेस के नेता भी सूचना मिलने पर पहुंच गए और कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। स्वजन ने कंपनी के गेट पर बैठकर पहले 50 लाख और फिर 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। जानकारी के अनुसार कंपनी ने शाम को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की सहमति दी थी।
प्रेस्टीज फैक्टरी में 25 वर्षीय आकाश पुत्र कैलाश बामनिया निवासी न्यू देवास सुबह 8 बजे काम पर गया था। यहां से उसे जिला अस्पताल संदिग्ध परिस्थिति में कंपनी से जुड़े लोग लेकर पहुंचे। उसकी मौत हो जाने पर कंपनी के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे और इसके बाद आक्रोशित होकर फैक्ट्री पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। कुछ ही देर में समाजजन भी वहां पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। हंमागा करीब 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक चलता रहा।
लापरवाही से मौत का आरोप
लोगों ने बताया कि आकाश की मौत कंपनी में गंदे पानी के टैंक में गिरने से हुई है, जबकि कंपनी में मौजूद जिम्मेदारों ने कहा कि वह अचानक बैठ गया था। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मौत कंपनी की लापरवाही से हुई है। मौत के बाद कंपनी से परिजनों को सूचना तक नहीं दी गई। आकाश के शव को सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहां भी कंपनी का कोई भी आदमी मौजूद नहीं था। आकाश के काका रूपेश बामनिया ने बताया कि वह घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। मूल रूप से इकलेरा माताजी नाग पचलाना के रहने वाले आकाश पर माता-पिता और छोटे भाई की जिम्मेदारी भी थी।
सूचना मिलते ही कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार, भाजपा पार्षद अजय तोमर सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन से जुड़े लोगों से चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष राजानी ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने फैक्ट्री में मौत नहीं होने की बात बताई है। परिजनों का आरोप है कि कंपनी के अंदर डूबने से मौत हुई है। प्रबंधन से चर्चा कर तत्काल 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करवाई है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 14 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 14 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 19 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 19 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 9 दिन पहले