आचार्य कामकुमार नंदी की कर्नाटक में हुई हत्या के विरोध में इंदौर में भी जैन समाज ने गुरुवार को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। जैन संतों ने दोषियों पर कड़ी करवाई करते हुए बंद का आव्हान किया था। इसके समर्थन में दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन सहित विभिन्न संगठन आगे आए थे।
आचार्य कामकुमार नंदी की कर्नाटक में हुई हत्या के विरोध में इंदौर में भी जैन समाज ने भी प्रदर्शन किया..इस प्रदर्शन के साथ ही जैन समाज ने विरोध स्वरूप वाहन रैली के रुप में राजबाड़ा, रीगल होकर संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा,,
