एमपी बोर्ड में 12वीं की परीक्षा 75% से अधिक नंबरों से पास होने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 25 हजार की राशि लैपटॉप के लिए उनके खातों में दी जा रही है।
जिसके तहत इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के करीब 12 सौ बच्चों को इस योजना के सर्टिफिकेट एक कार्यक्रम के RNT मार्ग स्थित रविंद्र नाट्य गृह में विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा वितरित किए गए। विधायक ने आज बताया कि, मुख्यमंत्री बहुत संवेदनशील है और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह की योजना चला रहे हैं। वही आज बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल दिखा। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी स्कूलों में जबरदस्त डेवलपमेंट हो रहा है,उन्होंने कहा की जहां इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के अंतर्गत मल्हार आश्रम स्कूल 120 करोड़ की राशि से विकसित हो रहा है तो वहीं अहिल्या आश्रम और महाराजा स्कूल 40 – 40 करोड़ की राशि से विस्तारित किया जा रहा है। एमएलए ने कहा कि इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के अन्य भावेश स्कूल करीब डेढ़ सौ से 300 करोड़ की राशि से विकसित जा रहे हैं। विधायक विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कि इस दौरान जमकर तारीफ भी की।
