
साल साल के बच्चे की जबरदस्ती खतना करवाने के मामले में उसकी मां प्रार्थना को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित इलियास के बयान पर प्रार्थना आरोपित बनी है। खजराना पुलिस ने उससे फर्जी दस्तावेज कर लिए है। आधार कार्ड और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र को जुटा लिया है। जन्म प्रमाण पत्र एमवाय अस्पताल से बनाया गया था। उसके आधार पर ही मनन जैन का मन्नान कुरैशी नाम रख स्कूल में दाखिला करवाया।
खजराना पुलिस ने इलियास कुरैशी के विरुद्ध अलग अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके घर रजा कालोनी(खजराना) में दबिश दी। पुलिस ने यहां से जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बरामद किया।
जन्म प्रमाण पत्र पर 20 जुलाई 2015 की तारीख लिखी हुई है। उस पर मोहम्मद मन्नान लिखा हुआ पाया गया है।आधार कार्ड शाजापुर के एक केंद्र पर बना है। पुलिस को शक है जन्म प्रमाण पत्र या तो नकली है या लेनदेन कर बनवाया है।
वीडियो बना कर भेजा तो राजस्थान से ढूंढते हुए आया बच्चे का पिता
बाड़मेर जिला में रहने वाले महेश जैन बेटे मनन और पत्नी प्रार्थना को सालों से ढूंढ रहे थे। रतलाम और बाड़मेर में केस भी दर्ज हो चुके है। इलियास कुरैशी बार बार पता बदल लेता था। वह मनन और प्रार्थना को लेकर भाग जाता था। एक बार तो हत्या कीधमकी देकर पांच लाख रुपये भी मांगे थे।
कुछ दिनों पूर्व महेश जैन को वीडियो मिला जिसमें मनन स्कूल जाते हुए दिखा। महेश इंदौर आया और खजराना में इलियास का घर ढूंढ लिया। जैन समाज के प्रतिनधियों की मदद से उसने खजराना थाना में केस दर्ज करवाया।मंगलवार रात प्रार्थना को भी गिरफ्तार कर लिया।
मूलत: दुपाड़ा(शाजापुर)निवासी प्रार्थना इलियास के साथ पढ़ती थी। महेश जैन से शादी के बाद भी इलियास के संपर्क में थी। पांच साल पूर्व वह लस्सी में नशीली गोलियां खिलाकर भाग गई। इसके बाद इलियास के साथ रही।मनन के फर्जी दस्तावेज बनाने और खतना करवाने में भी प्रार्थना की स्वीकृती थी।
उधर मंगलवार को जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह भी मांग हुई कि मामले में इलियास से सहयोगियों को भी गिरफ्तार करना चाहिए। दोषियों के मकानों को तोड़ा जाना चाहिए।

