भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी-20 समूह की बैठक बुधवार से इंदौर में 3 दिनों तक आयोजित होगी जिसको लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही है।
जी20 बैठक में सम्मिलित होने वाले मेहमानों की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर मेहमानों के ठहरने के स्थान तक , इंदौर की 56 दुकान और आयोजन स्थल ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर तक पुलिसकी व्यापक तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पलासिया स्थित कंट्रोल रूम पर पुलिस उपायुक्त मनीष कपूरिया ने आज बताया कि मेहमानों की सुरक्षा के सभी प्रावधान किए गए हैं जो कि मापदंडों के अनुरूप है। G20 में आने वाले मेहमान शहर के 56 दुकान सहित कई स्थानों पर भ्रमण करेंगे जिसको लेकर चिन्हित जगहों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। इसी के साथ इंदौर के कुछ जगहों पर ड्रोन को प्रतिबंधित किया गया है तो दूसरी तरफ जी 20 की बैठक को लेकर और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी से भी नजर रखी जायेगी ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो सके ।
