
शहर की पाश कालोनी में रहने वाली रिटायर्ड आइएएस अफसर को चोरों ने निशाना बनाया है। बदमाश बंगले से जेवर और नकदी रुपये चुरा कर ले गए हैं। पुलिस को शक है कि वारदात में चड्डी बनियानधारी गिरोह का हाथ है। एक बदमाश का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है।
वारदात बिचौली स्थिति संपत फार्म में हुई है। शहर में अपर कलेक्टर रही रेणु पंत के बंगले में बिती रात बदमाश घुस गए। बदमाश खिड़की का सरिया काटकर जेवर और रुपये ले गए। इसी बीच आवाज सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। चोर हालांकि ज्यादा कुछ नहीं ले जा पाए। सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस, एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, वारदात में चड्डी बनियान गिरोह का हाथ है यह नहीं बोल सकते। मौके से मिले फुटेज से ऐसा नहीं लग रहा है।
