इंदौर
4 बार पढ़ी गई
समान नागरिक संहिता पर चर्चा होने के साथ ही शहर में कला-संस्कृति के होंगे कार्यक्रम
जानिये शहर में आज होंगे ये आयोजन, इन्हें देखकर बनाएं दिन का प्लान। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम 13 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। श्रावण मास में शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में अनुष्ठान हो रहे हैं।
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
जानिये शहर में आज होंगे ये आयोजन, इन्हें देखकर बनाएं दिन का प्लान।
शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम 13 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। श्रावण मास में शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में अनुष्ठान हो रहे हैं। इसमें कहीं अखंड रामायण पाठ तो कहीं रूद्राभिषेक होगा। इसके साथ ही शहर में कला-संस्कृति के कई कार्यक्रम होंगे। वर्षा ऋतु में शहर में संगीत की सभा भी वर्षा के गीतों पर आधारित होकर सजेगी और वैचारिक मंथन भी होगा। इसके अलावा चातुर्मास के चलते धर्मसभा भी शहर में होगी।
- आज की शाम अगर आप गीतों की महफिल के बीच बिताना चाहते हैं तो जाल सभागृह जाना मुनासिब होगा। यहं शाम 7 बजे गीतों की सभा म्यूज टेंपल फैंस क्लब द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें वर्षा ऋतु के गीत मुख्य रूप से सुनाए जाएंगे।
- इन दिनों समान नागरिक संहिता पर देश भर में चर्चा का दौर जारी है। यदि आप भी इस विषय में अपनी राय रखना चाहते हैं, दूसरों के विचारों को सुनना चाहते हैं तो शाम 4 बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह जा सकते हैं। यहां संस्था दामिनी द्वारा समान नागरिक संहिता और हम विषय पर संवाद आयोजित किया जा रहा है।
- अभिनय की बारीकियों को जानने में जिनकी रूचि है उनके लिए शहर में अभिनय की कार्यशाला जारी है। स्वदेश भवन स्थित अनवरत थियेटर ग्रुप के सभागृह में यह कार्यशाला सोमनाथ चटर्जी ले रहे हैं जो सुबह 10.30, दोपहर 2 बजे और शाम 7.30 बजे संचालित हो रही है।
- शहर के पश्चिम क्षेत्र के लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में नाम-जप परिक्रमा सुबह 7.45 बजे निकलेगी। इसमें वैष्णवजन वेंकेट रमणा गोविंदा के जयघोष लगाते मंदिर की परिक्रमा लगाएंगे। इसके बाद भगवान की आरती-पूजन होगा।
- आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन प्रवचन सुबह 9 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।
- आचार्य विहर्ष सागर महाराज का चातुर्मास कलश की स्थापना नसिया बड़ा गणपति पर होगा। चातुर्मास दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। कलश स्थापना समारोह दोपहर 12.27 बजे से होगी। सर्वप्रथम सभी मांगलिक क्रियाएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद संतों के प्रवचन होंगे।इसमें प्रदेशभर के गुरु भक्त भाग लेंगे।
- नौलखा स्थित मनकामनेश्वर कांटाफोड़ मंदिर में हर दिन भगवान का फूलों से श्रृंगार होगा। भगवान के शृंगारित स्वरूप के दर्शन शाम 6 बजे से होंगे।श्रावण के अंतिम सोमवार को भगवान की सवारी निकाली जाएगी। इसके साथ आकर्षक झांकी भी सजाई जाएगी।
ePaper
आज का अंक
23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 13 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 14 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 19 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 19 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 9 दिन पहले