इंदौर वैष्णव इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट द्वारा प्रबंधोत्सव के समापन के उपलक्ष में बहुप्रतीक्षित संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध गायिका सन्मुख प्रिया ने अलग-अलग गानों पर प्रस्तुति दी कार्यक्रम में 7000 से ज्यादा स्टूडेंट पहुंचे।
वीओ.: दरअसल आपको बता दें प्रबंधोत्सव कार्यक्रम के समापन के दिन हर साल वैष्णव इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट द्वारा प्रबंधोत्सव क्रायक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें समापन के दिन अलग-अलग गायक कलाकारों को बुलाया जाता है, छात्रों को इस शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही रोशनी कम हुई और पहला स्वर हॉल में गूंजा, दर्शक उत्साह और प्रत्याशा से गूंज उठे।
कार्यक्रम की सफलता के बारे में बताते हुए, डॉ. जॉर्ज थॉमस प्रसन्नता व्यक्त करते है, “हमें प्रबंधोत्सव’ के लिए मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया पर बेहद गर्व है।” यह हमारे छात्रों की अपार प्रतिभा और जुनून का प्रमाण था । हम सन्मुखा प्रिया और हमारे मंच की शोभा बढ़ाने वाले सभी कलाकारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस शाम को वास्तव में विशेष बना दिया
