देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी ने सम्मेलन में इंदौर सहित महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मंच से की तारीफ़

-केंद्रीय मंत्री ने अपने उद्बोधन में इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित महापौर द्वारा नवाचार के तहत् इंदौर में लागू किए गए थ्री-आर कंसेप्ट की खासी प्रशंसा की -दो दिवसीय यू-20 मेयरल समिट में महापौर श्री भार्गव ने जी -२० देशों के प्रतिनिधियों को नागरिक पत्रिका भेंट की महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित दो दिवसीय यू-20 मेयरल समिट में हिस्सा लिया फ्रांस सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने स्वच्छता मॉडल की प्रशंसा कर इंदौर आने की इच्छा जताई गुजरात के सीएम ने महापौर से मुलाकात कर इंदौर की स्वच्छता व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को सराहा गांधीनगर / इंदौर , 8 जुलाई।

Abhishek Raghuvanshi9 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

-केंद्रीय मंत्री ने अपने उद्बोधन में इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित महापौर द्वारा नवाचार के तहत् इंदौर में लागू किए गए थ्री-आर कंसेप्ट की खासी प्रशंसा की

-दो दिवसीय यू-20 मेयरल समिट में महापौर श्री भार्गव ने जी -२० देशों के प्रतिनिधियों को नागरिक पत्रिका भेंट की

तस्वीरों में खबर2 फोटो
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित दो दिवसीय यू-20 मेयरल समिट में हिस्सा लिया
  • फ्रांस सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने स्वच्छता मॉडल की प्रशंसा कर इंदौर आने की इच्छा जताई
  • गुजरात के सीएम ने महापौर से मुलाकात कर इंदौर की स्वच्छता व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को सराहा

गांधीनगर / इंदौर , 8 जुलाई। यूनेस्को द्वारा घोषित वर्ल्ड हेरिटेज सिटी अहमदाबाद में जी-20 अंतर्गत शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय यू-20 मेयरल समिट (महापौर शिखर सम्मेलन) में देश-विदेश के प्रतिनिधियों सहित विशेष रूप से इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने समिट के दूसरे दिन क्लाईमेट फाइनेंस संबंधी विचार व्यक्त कर इंदौर शहर की स्वच्छता व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न नवाचारों से अवगत् कराया।


गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी मंदिर में इस दो दिवसीय यू-20 शिखर सम्मेलन की विधिवत् शुरुआत गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व आवास व शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने की। सम्मेलन में दुनियाभर के 57 प्रतिनिधियों सहित भारत के 35 शहरों के प्रतिनिधि व प्रतिभागी भी शामिल हुए। इनमें 45 महापौर व उपमहापौर भी शामिल थे। महापौर श्री भार्गव से मुलाकात के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल ने भारत के सबसे स्वच्छ शहर के नाम से संबोधित करते हुए इंदौर नगर की प्रशंसा कर यहां के नवाचारों को भी सराहा। उन्होंने इंदौर के स्वच्छता मॉडल पर सारगर्भित चर्चा के दौरान महापौर श्री भार्गव द्वारा किए जा रहे नवाचारों का उल्लेख किया व वेस्ट मैनेजमेंट सहित ग्रीन बांड को लेकर जानकारी भी साझा की।


सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को महापौर श्री भार्गव ने क्लाईमेट फायनेंस संबंधी विचार व्यक्त करते हुए कहा ये शहर, पूरे विश्व में, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का मॉडल है ।हम हर दिन, 600 मैट्रिक टन सॉलिड वेस्ट को प्रोसेस कर रहे हैं जो कि अनेकों फैक्टरीस और इंडस्ट्रीज मैं ऊर्जा के स्त्रोत की तरह उपयोग किया जा रहा है। हम हर दिन लगभग 550 मैट्रिक टन गीले कचरे (वेट वेस्ट) से बायोगैस उत्पन्न कर रहे हैं ।600 मेगा वॉट बिजली की आपूर्ति के लिए हमने एक प्लान शुरू किया है हर घर सोलर अभियान जिसकी वजह से हमें जनता की सहभागिता मिल रही है. पर सबसे बड़ी चुनौती लोगों की बुनियादी परेशानियों को प्राथमिकता देकर सुलझाना होगा. आज कल ऐसे कई फोरमस् है जो हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) के क्षेत्र में मदद करने के लिए तैयार है पर अगर ऊर्जा उत्पत्ति को लोगों की इन बुनियादी परेशानियों के साथ जोड़कर सोचा जाए तो ये इस अभियान की सफलता के लिए कारगर साबित होगा. अगर मैं भारतीय शहरों की बात करूँ मैं समझता हूँ कि क्लाइमेट फाइनेंसिंग की बुनियाद शहरों से ही रखी जा सकती है, ये ही बुनियादी आइडिया हैं क्लाइमेट फाइनांस को तेजी से बढ़ाने का. अगर मैं इंडिया की बात करूँ तो बेहतर होगा कि फाइनेंसिंग इन्स्टिट्यूशन्स ऐसे प्लान के साथ आगे आये जिसमें शहरों को स्टेट की गारंटी की आवश्यकता ना हो. जैसे ही स्टेट गारंटी और फाइनैंस को पृथक कर दिया गया, वैसे ही शहर फाइनेंसिंग को चुनने (आॅप्ट), अपनाने (एडॉप्ट) और आगे बढ़ाने (कैरीफॉरवर्ड) के लिए तैयार रहेंगे. और तो और इसको निर्धारित समय मैं (टाइम बाउंड) अमल में लाएंगे (इम्प्लिमेंट करेंगे) हमारे एजेंडा में हमने सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामय, सर्वे भद्राणी पश्यंति… को लेकर शहर में कार्य करने व विश्वभर में वसुधैव कुटुंबकम् मंत्र के आधार पर विश्व कल्याण की कामना से कार्य करने को महत्व दे रहे हैं।
सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री आवास व शहरी कार्य हरदीप पुरी ने अपने उद्बोधन में इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित विशेष रूप से महापौर श्री भार्गव द्वारा नवाचार के तहत् इंदौर में लागू किए गए थ्री-आर कंसेप्ट की खासी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इंदौर में रीड्यूज, रीयूज व रिसाइकल अभियान चलाकर सॉलिड वेस्ट मटेरियल के उपयोग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा स्वच्छता में इंदौर देशभर में नंबर वन है। हर साल होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार नंबर वन रहा है। यही वजह है कि देश ही नहीं विदेश के प्रतिनिधिमंडल इसका अवलोकन करने इंदौर पहुंचने की मंशा रख रहे हैं।
इंदौर शहर की स्वच्छता सहित अन्य उपलब्धियों से प्रभावित हो फ्रांस, दुबई सहित अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने इंदौर आने की इच्छा जाहिर की। महापौर श्री भार्गव ने विदेशी प्रतिनिधियों को इंदौर आमंत्रित किया। संभवत: इस सम्मेलन के बाद कई देशों के प्रतिनिधि इंदौर की स्वच्छता व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न नवाचारों को देखने आएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री पुरी ने इंदौर की स्वच्छता व यहां के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की प्रशंसा की। श्री भार्गव ने श्रीनगर के महापौर जुनैद अजीम मट्टू से भेंट कर इंदौर व श्रीनगर के विकास संबंधी विषय पर सार्थक चर्चा की। किसी अंतरराष्ट्रीय समिट में इंदौर शहर की स्वच्छता सहित अन्य उपलब्धियों की विशेष रूप से चर्चा होना निश्चित रूप से हरेक इंदौरवासी के लिए गौरव का विषय है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिलIndore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 13 घंटे पहलेसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलIndoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 14 घंटे पहलेलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 19 घंटे पहलेआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारIndoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 19 घंटे पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
इंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 9 दिन पहले
↑