इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस द्वारा एक गौरव नामक युवक के साथ ही दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया है ने पूछताछ में खुलासा किया कि चोरी का कुछ हिस्सा वह मंदिर में दान पेटी में डाल दिया करते थे ताकि भगवान उन पर कृपा बनाए रखें….।
इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरु नामक एक युवक को पकड़ा गया और उसी की निशानदेही पर दो नाबालिग युवकों को भी पकड़ा गया था बदमाशों के पास से ₹3 लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात और 4000 के लगभग नगद रुपए बरामद किए गए हैं बताया जा रहा है कि बदमाश द्वारा राजेंद्र नगर में 5 स्थानों पर चोरी की वारदात की थी तो वहीं राहु थाना क्षेत्र में भी एक ऐसे ही घटना को अंजाम दिया था बदमाशों द्वारा चोरी की घटना के बाद धार्मिक स्थान पर जाकर दान पेटी में चोरी का कुछ हिस्सा डाल देते थे ताकि भगवान उन पर कृपा बनाए रखें लेकिन उसके बावजूद भी वारदात करने वाला कभी नहीं बसता और इसी की तर्ज पर पुलिस ने चोरों पर कार्रवाई को अंजाम दिया है
