शहर में लगातार छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के सामने आए हैं एक नाबालिक बच्ची के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के सदर बाजार इलाके का है एक नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया जहां आरोपी लिस्टेड बदमाश है हाल ही में वह जेल से छूटा है वहीं आरोपी का नाम राजू ग्यारसीलाल है जोकि मराठी मोहल्ले का रहने वाला है और उसके खिलाफ एक नाबालिग लड़की ने थाने पहुंचकर छेड़छाड़ और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया वहीं पीड़िता नाबालिक ने बताया कि युवक द्वारा मेरे साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया जब मेरी मां ने बीच-बचाव किया तो इसके बाद युवक ने पीड़िता नाबालिक की मां के साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया जिसके बाद मां बेटी ने थाने पहुंचकर बदमाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
