देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

इंदौर पुलिस की बर्बरता, चोरी के शक में महिला को बेल्ट-डंडों से पीटा, घाव छिपाने को बर्फ से की सिंकाई

कानून के रखवालों का ‘कहर’, महिला के कंधे की हड्डी टूटी, दोनों हाथ-पैर, जांघ और कूल्हे पर भी गहरे घाव। तिलक नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने एक महिला को इतना पीटा कि उसकी हड्डी टूट गई।

Abhishek Raghuvanshi5 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कानून के रखवालों का ‘कहर’, महिला के कंधे की हड्डी टूटी, दोनों हाथ-पैर, जांघ और कूल्हे पर भी गहरे घाव।
तिलक नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने एक महिला को इतना पीटा कि उसकी हड्डी टूट गई। महिला को 21 लाख रुपये चुराने के आरोप में बयान देने बुलाया था। आठ बार कथन लेने पर भी चोरी नहीं स्वीकारने पर महिला की बेल्ट और डंडे से पिटाई कर दी। घाव छिपाने के लिए महिला आरक्षक से बर्फ की सिंकाई करवाई।

महावीर मार्ग (धार) निवासी 46 वर्षीय रचना शर्मा को एसआइ सुरेंद्रसिंह पांच दिन से पूछताछ करने बुला रहे थे। रविवार दोपहर रचना के कथन दर्ज किए और बातचीत के बहाने प्रथम मंजिल पर बने कक्ष में बंद कर दिया। आरोप है कि पुलिसवालों ने डंडे और बेल्ट से पिटाई की और कहा कि चोरी स्वीकार ले। रचना को पुरुष पुलिसकर्मियों ने भी डंडे मारे, जिससे बाएं कंधे के पास की हड्डी टूट गई।

रात 9 बजे बाद यह बोलकर छोड़ा… दोबारा थाने आना पड़ेगा
रचना की पिटाई के समय चचेरे भाई लक्ष्य द्विवेदी, अक्षत द्विवेदी, बहन सुनयना शर्मा, जीजा परेश जोशी और चाचा श्रीकांत (रमण द्विवेदी) भी थाने में मौजूद थे। रचना की चीख सुन स्वजन बचाने दौड़े, लेकिन पुलिसकर्मियों ने धमकाया और रोक लिया। चोट के निशान छिपाने के लिए एसआइ सुरेंद्र ने महिला पुलिसकर्मी से बर्फ की सिंकाई करवाई। रात 9 बजे तक थाने में रखा और यह बोलकर छोड़ा कि दोबारा थाने आना पड़ेगा।

मैं चीखी तो महिला आरक्षक ने दरवाजा बंद करवा दिया
दो जुलाई को मुझे बयान के लिए थाने बुलाया था। 12 बजे पहुंची तो तीन बजे तक बयान व पूछताछ चलती रही। इसके बाद एक महिला आरक्षक (जिसके दांत में तार लगा है) ऊपर बने कमरे में ले गई। मेरे साथ बर्बरता से पिटाई की। मैं चीखी तो उसने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद मेरे भाई यश द्विवेदी को दूसरे कमरे में ले जाकर बेरहमी से पीटा। मुझे दोनों हाथ-पैर, जांघ और कूल्हे पर भी गहरे घाव बन गए।
(जैसा रचना ने अफसरों को बयानों में बताया)

पुलिस की मारपीट की सामने आई वजह
ईओडब्ल्यू उज्जैन के एडीपीओ के दबाव में पुलिस महिला से बार-बार कर रही है पूछताछ, चोरी को स्वीकार करवाने के लिए बुरी तरह से पीटा गया

यह है आरोप : धार की महिला पर उसके पति ने दर्ज कराई है 21 लाख रुपये चुराने की शिकायत
एडीसीपी ने थाने से फुटेज निकाले

रचना के चाचा रमण द्विवेदी साहित्यकार हैं। उन्होंने परिचित पुलिसकर्मियों से बात की और सोमवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया को घटना बताई। कपूरिया ने जोन-2 के एडीसीपी राजेश व्यास को जांच सौंपी। व्यास ने सोमवार रात थाने के फुटेज जब्त कर लिए। मंगलवार को टीआइ आफताब खान को डीसीपी कार्यालय बुलाया और जमकर फटकार लगाई।

एडीपीओ के दबाव में डंडे बरसा रही थी पुलिस
रचना का पति सुनील शर्मा से विवाद चल रहा है। सुनील ने 25 जून को 21 लाख रुपये चुराने का आरोप लगाकर एफआइआर दर्ज करवाई थी। सुनील की बहन सीमा ईओडब्ल्यू उज्जैन में एडीपीओ है। पुलिस सीमा के दबाव में ही रचना से बार-बार पूछताछ कर रही है। उसके स्वजन का आरोप है कि यश की पिटाई के समय सीमा थाने में ही मौजूद थीं।

आरोपित एसआइ ने लिखी रिपोर्ट
देर रात तिलक नगर थाना में कुलदीप के विरुद्ध एफ़आइआर दर्ज कर ली गई। इसमें महिला आरक्षक और एसआइ सुरेंद्र का नाम नहीं लिखा। जिस केस में रचना को पकड़ा, उसकी जांच सुरेंद्र ही कर रहे है। पीड़िता को उन्होंने ही थाने बुलाया था।

महिला और पुरुष आरक्षक निलंबित
महिला पर उसकी ननद ने ही चोरी का आरोप लगाया था। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान पिटाई की है। शिकायत मिलते ही महिला और पुरुष आरक्षक को निलंबित कर दिया।

  • मकरंद देऊस्कर, पुलिस आयुक्त
ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिलIndore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 13 घंटे पहलेसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलIndoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 14 घंटे पहलेलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 19 घंटे पहलेआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारIndoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 19 घंटे पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
इंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 9 दिन पहले
↑