
प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) के तहत देश भर के सरकारी स्कूलों को विकसित और उन्नत किया जाएगा। ये सभी मॉडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की हर बात शामिल होगी।
केंद्र की इस बेहद महत्वपूर्ण योजना में इंदौर जिले के 15 स्कूलों का चयन किया गया है जिसमें से 6 स्कूल देपालपुर के है।
सांसद शंकर लालवानी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार की योजना शुरू हुई है और इसमें इंदौर जिले के 15 स्कूलों का चयन होना हमारे लिए गौरव की बात है। मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं।
इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

