सदर बाजार इलाके में रहने वाले एक निगम कर्मी की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई वह खुद पत्नी को मृत हालत में एमवाय अस्पताल पहुंचा था लेकर उसने पुलिस को बताया कि पत्नी 10 साल से बीमार थी
सदर बाजार पुलिस के अनुसार मृतिका का नाम भारती पति ललित निवासी सदर बाजार पुलिस लाइन के पास पानी की टंकी है कल ललित अपनी पत्नी भारती को अचेत हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया भारती की मौत कैसे हुई फिलहाल यह पता नहीं लगा है दंपति का एक बेटा भी है पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो पाएगी फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है
