लव जिहाद का शिकार हुई युवती:पुलिस से बोली- कैंसर मरीज बताकर रेप किया, 55 लाख रुपए ठगे
इंदौर में लव जिहाद का केस सामने आया है। टीकमगढ़ से पढ़ने इंदौर आई स्टूडेंट ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को उसने बताया कि एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दो साल पहले दोस्ती हुई थी।
इंदौर में लव जिहाद का केस सामने आया है। टीकमगढ़ से पढ़ने इंदौर आई स्टूडेंट ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को उसने बताया कि एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दो साल पहले दोस्ती हुई थी। फिर उसने उज्जैन ले जाकर मेरे साथ रेप किया। अजमेर भी ले गया, उसने मेरा धर्म भी परिवर्तन कराने की कोशिश की। मेरी जमा पूंजी भी ले ली और मेरे परिवार को भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे भी पैसे ले लिए।
छात्रा की शिकायत पर तिलकनगर पुलिस ने रेप, ब्लैकमेंलिग और लव जिहाद की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम शादाब उर्फ कबीर पुत्र आजाद खान निवासी खिजराबाद कॉलोनी, खजराना है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।
2016 में आई थी इंदौर
पीड़िता ने बताया कि वह 2016 में अपने भाई के पास इंदौर पढ़ाई के लिये आई थी। इस दौरान विजय नगर इलाके में दोनों किराए से घर लेकर रहने लगे। पढ़ाई के बाद वह नौकरी के सिलसिले में 27 जून 2021 को अपने दोस्त सौरभ से मिलने विजय नगर के चिलआउट कैफे पर गई थी। यहां सौरभ के साथ उसकी गर्लफ्रेंड शिवानी भी मौजूद थी। शिवानी ने इस दौरान उसे कबीर से मिलवाया।
दोनों में बातचीत हुई एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी शेयर कर लिए। इसके बाद शादाब ने कबीर नाम से ही छात्रा से मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी। शादाब उर्फ कबीर ने एक दिन बातों में छात्रा को बताया कि उसे कैंसर है। जिसे लेकर वह भावानात्मक रूप से उसकी ओर आकर्षित हुई।
बर्थडे के नाम पर उज्जैन की होटल में रेप, फिर ब्लैकमेंलिग
युवती ने बताया कि सिंतबर 2021 में उसे शादाब ने कहा कि बर्थडे को लेकर सरप्राइज गिफ्ट देना चाहता हूं। यह कहकर वह छात्रा को उज्जैन की रुद्राक्ष होटल ले गया। यहां उसका एक दोस्त पहले से मौजूद था। उसका नाम फैजल खान था पर शादाब ने बिट्टू नाम बताकर मिलवाया। हमारे जाने से पहले ही होटल के एक रूम को डेकोरेट किया गया था। इस कमरे में ले जाने के बाद केक काटा और मुझे कोल्ड ड्रिंक पिलाई।
इसके बाद मुझे रिंग पहना दी और कहा कि अब हमारी शादी पक्की हो गई है। यहां एक कैमरामेन भी था। उसने हमारे फोटो ले लिए। इसके बाद मैं बेसुध हो गई। जब मुझे होश आया तो मेरे शरीर पर कपड़े नहीं थे। और शादाब सामने कुर्सी पर बैठा था। उसने बताया कि उसने मेरा रेप किया है और फोटो-वीडियो भी बना लिए हैं।
फ्लैट में जबरदस्ती करने लगा, 55 लाख रुपए हड़पे, गर्भपात भी कराया
इसके बाद शादाब ने विजय नगर से मेरा रूम खाली करवा दिया। मुझे जबरदस्ती बख्तावर राम नगर में फ्लैट दिला दिया। यहां उसने मेरे साथ साथ कई बार संबंध बनाए। तब तक मेरी सगाई भी हो चुकी थी। शादाब ने मुझे धमकी देकर कहा कि वीडियो वायरल कर देगा। उसने मेरी सगाई भी तुड़वा दी।
मेरे पास सेंविग के लिए रखे 12 लाख रुपए भी हड़प लिये। और पैसे की मांग की बात पर वह मारपीट करने लगा, धमकियां देने लगा। उसका जब मन होता तब फ्लैट पर आता और रेप करता। जान से मारने की धमकी भी देता था। छात्रा ने बताया कि शादाब उसे महाबलेश्वर, भोपाल, मांडव और ग्रांड माचल ले गया। यहां उसके साथ होटलों में रेप किया।
इस दौरान वह दो बार प्रेंग्नेट भी हो गई। तब शादाब ने गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने बताया कि शादाब ने उसका पुश्तैनी घर भी बिकवा दिया। अब तक वह करीब 55 लाख रुपए हड़प चुका है।
वीडियो वायरल करने के लिये मां और भाई से लिये लाखों रुपए
अक्टूबर 2021 में शादाब उसे कार से टीकमगढ़ लेकर गया। यहां होटल व्यू में रूका। उसने मां ओर भाई को बात करने बुलाया। उन्हें बताया कि तुम्हारी लड़की के कई वीडियो और फोटो उसके पास हैं। जिसे वायरल कर रुपए कमा सकता है। इसके बदले मां और भाई से शादी के लिये जमा करीब 15 लाख रुपए भी ले लिए।
यहां से शादाब उसे कार से ही अजमेर ले गया। यहां जब वह दरगाह पहुंचे तो कलमा पढ़ने के लिये दे दिया। जबरदस्ती कलमा पढ़ाने के बाद पीड़िता से कहा कि आज से तुम्हारा नाम जाहिदा हो गया है। यहां जाकर छात्रा को पता चला कि कबीर का असली नाम शादाब खान उर्फ बेग है।
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान मां से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस अफसरों से मदद मांगी ओर मामले में केस दर्ज कराया।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 5 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 6 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 11 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 11 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 9 दिन पहले