इंदौर रंग पंचमी पर शहर में निकलने वाली रंगारंग गैरों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम करने का निर्णय लिया है। पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि 12 मार्च को निकलने वाली आकर्षक गैरों के दौरान किसी प्रकार की छेड़छाड़ अन्य किसी प्रकार की घटना ना हो उसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जिन जिन मार्गो से गैरों का कारवां गुजरेगा उन स्थानों पर लगभग 1000 से ज्यादासुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
इसके अलावा 6 ड्रोन कैमरों के जरिए असामाजिक तत्वों पर भी नजर की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आज दोपहर 12:30 बजे जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी उन स्थानों का निरीक्षण करेंगे जहां से रंगारंग गेर निकलेगी।
वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी रंग पंचमी पर 32 गैर यात्रा निकाली जा रही है जिसके रूट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज कलेक्टर पुलिस विभाग व जनप्रतिनिधियों द्वारा जेल मार्ग का निरीक्षण किया जिसमें कलेक्टर इलैयाराजा टीन है संबंधित अधिकारियों को गैर मार्ग को लेकर निर्देशित किया वही जेल यात्रा में उड़ने वाले रंग और गुलाल से इंदौर की ऐतिहासिक धरोहरों को ढकने के निर्देश भी दिए।इस दौरान जनप्रतिनिधि गण, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन ने गैर मार्ग का निरीक्षण किया।
गौरतलब रहे कि शहर में पारंपरिक गैर लंबे समय से निकलती आ रही है जिसे देखने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से लोग आते हैं। वही कोरोना के बाद एक बार फिर इंदौर में निकलने वाली परंपरागत गैर यात्रा में इस बार लाखों की संख्या में जनसमूह शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है जिसको लेकर आज जिला कलेक्टर इलैयाराजा की महापौर पुष्यमित्र भार्गव व पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा गैर मार्ग का निरीक्षण किया ओर 12 मार्च को निकलने वाली गैर रूट को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताएं कि वर्षों पुरानी जेल यात्रा को लेकर इंदौर ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों से भी लोग इंदौर की गैर यात्रा में शामिल होने पहुंचते हैं क्योंकि इस उत्सव का नाम जरूर गैर रखा गया है लेकिन यह अपनापन का एहसास कराती है उन्होंने कहा कि राजवाड़ा गोपाल मंदिर गली और पूरा हेरिटेज पुनर्जीवित हुआ है इसी स्वरूप में लोगों को 365 नजर आए इसकी सुरक्षा की दृष्टि से उसे ढकने के निर्देश दिए हैं साथ ही गैर यात्रा में बिना अभद्रता के गैर यात्रा निकले और इसके स) और सुरक्षा की दृष्टि से जो भी दिशानिर्देश दिए,, महापौर ने कहा कि इंदौर की जनता यूनेस्को में इस गैर यात्रा को लेकर इस बार फिर प्रयास करेंगे महापौर ने कहा कि होली का त्यौहार आनंद और मस्ती और संदेश देने का पर्व है लोगो से महापौर ने अपील की है कि हम अभद्रता फूहड़ता से बचें और अपना त्यौहार मनाए,,,
वही कलेक्टर ने मीडिया से अपील की है उल्लास के साथ यह खुशी का त्योहार लोगो का सम्मान करते हुए रंग पंचमी का पर्व मनाया जाए,,हालांकि पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और लोगों से अपील की है यदि ऐसे कोई वीडियो ऐसी हरकते सामने आती है या दिखाई देती तो वह निसंकोच पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन से इसकी शिकायत कर सकता है,,वही कलेक्टर ने इस आयोजन को वर्ल्ड हेरिटेज इंवेंट बनाने को लेकर भी कलेक्टर ने कहा कि 2 वर्ष कोरोना के चलते इसकी प्रोसेस रुक गई थी लेकिन इस बार फिर से जरूरी डॉक्यूमेंट भेजने जा रहे हैं ताकि इंदौर में निकलने वाली ऐतिहासिक गैर को यूनेस्को में शामिल किया जा सके।
इस दौरान कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि रंग पंचमी पर निकलने वाली गैर यात्रा को लेकर संचालक के साथ पहले ही मीटिंग ली जा चुकी है जिसमें 32 गैर यात्रा शामिल होने जा रही है ओर छह प्रमुख गेरे शामिल होगी,, साथी कलेक्टर ने बताया कि इस दौरान गैर यात्रा में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे और वही इस यात्रा में किसी तरह की अभद्रता लोगों के साथ ना हो इसको लेकर पर्याप्त सुरक्षा बल गैर यात्रा में शामिल होगा वहीं गैर मार्ग मैं आने वाली ऐतिहासिक इमारतों को कलर और रंग से नुकसान ना हो इसको लेकर कलेक्टर इलैयाराजा टी गोपाल मंदिर से लेकर राजवाड़े को सुरक्षित रखते हुए उसे ढकने के निर्देश दिए,, वही इस गैर यात्रा में पानी की पर्याप्त उपलब्धता भी किया जाएगा,, कलेक्टर ने कहा कि पिछली बार सड़क का कार्य चलने के कारण गैर मार्ग छोटा था लेकिन इस बार सड़क भी चौड़ी हो गई है,, कलेक्टर ने कहा कि इस बार की गैर यात्रा मे लोग भी बड़ी संख्या में गैर यात्रा का आनंद लेने पहुंचेंगे हम सुरक्षित रूप से उल्लास के साथ यह रंग पंचमी का पर्व एक दूसरे का सम्मान करते हुए मनाया जाए।

