
इंदौर। बीएम कालेज की प्राचार्य डा.विमुक्ता हत्याकांड की इंदौर पुलिस ने जांच पूर्ण कर ली है। पुलिस मंगलवार को न्यायालय में चालान पेश करेगी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी और स्वजन सहित 15 लोगों को गवाह बनाया है। आनंद नगर निवासी डा.विमुक्ता को 20 फरवरी को आरोपित आशुतोष श्रीवास्तव ने पेट्रोल डालकर जलाया था। 25 फरवरी को उनकी चोइथराम अस्पताल में मौत हो गई थी।
पेट्रोलकर्मी और दुकानदार प्रमुख गवाह
एडिशनल एसीपी (ग्रामीण) शशिकांत कनकने के मुताबिक, पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। प्रत्यदर्शी कर्मचारियों सहित डा.विमुक्ता की बेटी, पति और सास को भी गवाह बनाया है। प्रमुख गवाही तो पेट्रोलकर्मी और दुकानदार ने दी है, जहां से आरोपित ने पेट्रोल और बाल्टी खरीदी थी। हालांकि, पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।
