मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में 13 मार्च को कांग्रेस पार्टी द्वारा भोपाल में भाजपा सरकार की जन विरोधी व गलत नीतियों के खिलाफ राजभवन का घेराव करने का आह्वान किया है जिसको लेकर कांग्रेस के राव विधायक जीतू पटवारी ने प्रदेश की जनता व कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 13 मार्च को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भोपाल पहुंचे।
वीओ-कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह से पिछले 15 वर्षों से एक लाख बार कहा कि किसानों की आय दुगनी कर दूंगा और गेहूं समर्थन मूल्य से नीचे और मिट्टी भी खरीद लूंगा लेकिन अभी अब 15 सो से 18 सौ से 15 सो मंडी में गेहूं खरीदा जा रहा है,,,विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो कहा वह आज तक किया नहीं और जो कह रहे हैं वह कर नहीं सकते हैं हम 20 साल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्यशैली को प्रदेश के किसान देख रहे हैं ।
वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 13 मार्च को प्रदेश की जनता और सभी मंडल, ब्लॉक कांग्रेस जनों से व जिला जनपद सरपंच विधायक सभी जिलाध्यक्ष से आवान किया कि प्रदेश वासियों को लेकर भोपाल राजभवन के घेराव में पहुंचे जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में 3000 क्विंटल गेहूं मिलना चाहिए तभी किसान की आय दुगनी हो सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बैकलॉग पदों की नियुक्ति और 1 लाख रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी साथ ही व्यापम पीएससी एग्जाम सहित ऐसे कई सवाल है जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से किया जाना है इस सभी विषयो को लेकर 13 मार्च को हम सभी को भोपाल ज्यादा से ज्यादा ताकत के साथ पहुंचे ,, उन्होंने कहा कि इस दौरान जगह जगह पर पुलिस हमें रोकेगी और वेरीकेट लगाएगी षड्यंत्र भी रचा जाएगा तब भी आप सभी को भोपाल पहुंचना है,,यह पूरा अहिंसा और गांधीजी के रास्ते पर चल कर आंदोलन किया जाएगा ।जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार का निलंबन करना उनका हथियार है मुझे निलंबित करके यह सब को डराना चाहते हैं पर आपका सहयोग हमारा है आप सभी प्रदेश वासी आए और 13 मार्च को प्रदेश सरकार के अहंकार के खिलाफ एक साथ खड़े हो कर प्रदेश के मुखिया से सभी सवालों के जवाब लिया जाएगा।
