
जिस वक्त घटना हुई उसकी चार साल की बेटी भी थी। दोनों की शादी को छह साल हुए हैं। आजाद नगर में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के विरुद्ध ही प्रकरण दर्ज किया है। घटना के वक्त महिला नमाज पढ़ रही थी। आरोपित पति शराब पीकर आया और उस पर चाकू से हमला कर डाला। वह महिला से रुपये मांग रहा था। नमाज पढ़ने के कारण महिला ने उसे कुछ देर ठहरने के लिए कहा। आरोपित पेशे से पेंटर है।
पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार रात इंदिरा चौक की है। 28 वर्षीय फरजाना ने पति अमीर अली के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। फरजाना के मुताबिक घटना के वक्त वह नमाज पढ़ रही थी। अमीर ने उससे रुपये मांगे लेकिन नमाज पढ़ने के कारण फरजाना ने थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा। इससे वह बोखला गया और फरजाना पर चाकू से हमला कर दिया। फरजाना को पेट और पैर में चाकू लगे हैं। जेठ साबिर उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले गया। जिस वक्त घटना हुई उसकी चार साल की बेटी भी थी। दोनों की शादी को छह साल हुए हैं।
