
गांधीनगर पुलिस ने भी 32 वर्षीय शादीशुदा महिला की शिकायत पर रवि शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को वह चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में सोनोग्राफी करवाने आई थी। बस का इंतजार कर रही थी तभी आरोपित रवि शर्मा कार लेकर आया और बैठने के लिए कहा। पीड़िता द्वारा इन्कार करने पर कहा कि उसके पास अश्लील वीडियो है। वीडियो जारी करने की धमकी कर कार में बैठाया और गोम्मटगिरी ले गया। उसने कार में ही शारीरिक संबंध बनाए। आठ फरवरी को पुन: आरोपित साथ चलने की जीद करने लगा। पीड़िता ने पति को पूरी घटना बताई और गुरुवार को थाने पहुंच कर केस दर्ज करवाया।
