देश की सबसे क्लीन सिटी को नगर निगम कर्मचारियों ने किया सेनेटाइज
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर सेनेटाइज मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान भी 8 हजार लीटर बॉयोक्लीन और सोडियम हाईपोक्लोराइड केमिकल का छिड़काव किया गया.
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर सेनेटाइज
मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान भी 8 हजार लीटर बॉयोक्लीन और सोडियम हाईपोक्लोराइड केमिकल का छिड़काव किया गया. इसके लिए निगम ने 20 प्रेशर मशीन, 2 जेटिंग रिक्शा जो संकरी गलियों में जा सके और 20 टैंकर तैयार किए हैं
इंदौर. देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (indore), कोरोना से लड़ाई में भी सबसे आगे है. यहां पूरे शहर को सेनेटाइज किया जा रहा है. ये काम भी नगर निगम के वही कर्मचारी कर रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से इंदौर को देश का सबसे साफ शहर बनाया है. पूरे शहर में हर गली मोहल्ले और नदी तालाबों में दवा का छिड़काव कर सेनेटाइज किया जा रहा है. इस काम में प्रेशर मशीन, ड्रोन, जेटिंग रिक्शा, सीकर मशीनें और टैंकर सब लगा दिए गए हैं.देश के सबसे साफ शहर इंदौर में लॉकडाउन के दौरान नगर निगम की टीम ने सफाई के साथ साथ शहर को सेनेटाइज करने का मोर्चा भी संभाल रखा है.इसके लिए नगर निगम की टीम टेंकरों के जरिए 8 हजार लीटर केमिकल का छिड़काव कर रही है. निगम के तीन सौ से ज्यादा कर्मचारी 4000 लीटर बायोक्लीन और 4000 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं. सोमवार को भी दो ड्रोन और 200 सीकर मशीनों से पूरे शहर को सेनेटाइज किया गया. ड्रोन का इस्तेमाल
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए इंदौर नगर निगम ड्रोन की मदद से कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करवा रहा है. मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान भी 8 हजार लीटर बॉयोक्लीन और सोडियम हाईपोक्लोराइड केमिकल का छिड़काव किया गया. इसके लिए निगम ने 20 प्रेशर मशीन, 2 जेटिंग रिक्शा जो संकरी गलियों में जा सके और 20 टैंकर तैयार किए हैं जो पूरे शहर में दवा का छिड़काव कर रहे हैं.इसके साथ ही निगम 200 सीकर के माध्यम से भी सेनिटेशन कर रहा है. स्प्रे मशीनों से छिड़काव
नगर निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए इंदौर शहर को सेनिटाइज किया जा रहा है. शहर के प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, विभिन्न मंडियों के साथ-साथ व्यावसायिक क्षेत्रों में ये काम पिछले दो दिन से जारी है और अब ये अभियान नदी, नालों के आस-पास से लेकर रिहायशी इलाकों में चलाया जा रहा है. इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाकर जोनल पर भेजी गई हैं.शहर को 5 जोन में बांटकर अलग अलग अफसरों को इसका जिम्मा सौंपा गया है. हर वॉर्ड में चार चार टीमें स्प्रे मशीने लेकर दवा का छिड़काव कर रहीं हैं. नगर निगम ने तीन सौ स्प्रे मशीनें और बुलाई हैं. जबकि अभी दौ सौ मशीनों से छिड़काव का किया जा रहा है.इन स्थानों पर हो चुका दवा का छिड़काव
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि ड्रोन की मदद से राजेंद्र नगर, लोकमान्य नगर और सैफीनगर रेलवे स्टेशन सहित लालबाग पैलेस, नेहरू स्टेडियम, सेंट्रल जेल, रेडियो कॉलोनी, रेसीडेंसी क्षेत्र, पीसी सेठी हॉस्पिटल, बीजेपी कार्यालय और जीपीओ पर बायो केमिकल का छिड़काव किया गया है. बाकि जगहों पर टैंकरों की मदद से छिड़काव किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक अपनी कॉलोनी या क्षेत्र में दवाई का छिड़काव कराना चाहता है तो निगम जोन के सीएसआई से संपर्क कर सकता है.जू में प्राणियों की देखभाल
इंदौर के प्राणि संग्रहालय में शेर, चीते समेत पांच से ज्यादा शेर हैं. एहितयात के तौर पर जानवरों के पिंजरों के आसपास दवा का छिड़काव किया जा रहा है. हालांकि अभी तक वन्य प्राणियों में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है. लेकिन फिर भी एक स्थान पर रखे गए कई प्राणियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता.ये भी पढ़ें-CM बनते ही शिवराज ने किया बड़ा फेरबदल, इकबाल सिंह बैंस बने MP के नए मुख्य सचिवकांग्रेस ने कहा-दिल्ली से चल रहा है शिव ‘राज’, सेवा के वक्त की हॉर्स ट्रेडिंग
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 24, 2020, 6:54 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले