राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता,SDM प्रिया वर्मा हटायी गयीं, शोभा ओझा पर गिरी गाज
राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा हटायी गयीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी के साथ कमलनाथ सरकार में निगम मंडलों में की गयी नियुक्तियों को भी निरस्त कर दिया है.
राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा हटायी गयीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी के साथ कमलनाथ सरकार में निगम मंडलों में की गयी नियुक्तियों को भी निरस्त कर दिया है. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा, पिछड़ा वर्ग आयोग में जे पी धनोपिया और बाल आयोग में अभय तिवारी की नियुक्ति भी रद्द कर दी गयी हैं
भोपाल.बीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाली राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को हटा दिया गया है. पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से विवाद के कारण सुर्खियों में रहे रीवा नगर निगम कमिश्नर सभाजीत यादव का भी तबादला कर दिया गया है. निधि निवेदिता की जगह नीरज कुमार सिंह को राजगढ़ कलेक्टर बनाया गया है. जबकि सभाजीत की जगह अब अर्पित वर्मा रीवा नगर निगम कमिश्नर होंगे.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी के साथ कमलनाथ सरकार में निगम मंडलों में की गयी नियुक्तियों को भी निरस्त कर दिया है. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा, पिछड़ा वर्ग आयोग में जे पी धनोपिया और बाल आयोग में अभय तिवारी की नियुक्ति भी रद्द कर दी गयी हैं.बीजेपी के सत्ता में लौटते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान एक्शन में हैं. कोरोना से निपटने के युद्ध स्तर पर जारी प्रयास के साथ कमलनाथ सरकार में की गयी नियुक्तियों और विवाद खड़ा करने वाले अफसरों को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है.राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को हटा दिया गया है. ये दोनों अफसर उस वक्त चर्चा में आयी थीं जब CAA के समर्थन में बीजेपी की तिरंगा यात्रा के दौरान इन दोनों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोप लगे थे. कलेक्टर निधि निवेदिता पर बाद में एक पुलिस कर्मचारी ने भी मारपीट का आरोप लगाया था. इन दोनों अफसरों के मारपीट करते हुए वीडियो भी वायरल हुए थे. उसी भीड़ के दौरान एसडीएम प्रिया वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने बाल खींच दिए थे.रीवा नगर निगम कमिश्नर सभाजीत यादव भी हटेरीवा नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव को भी हटा दिया गया है. यादव का क्षेत्रीय बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के साथ विवाद था. यादव ने राजेन्द्र शुक्ला को 5 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा था. नोटिस के बाद ये विवाद सुर्खियों में आ गया था.निगम-मंडल में नियुक्तियां रद्द
शिवराज ने कमलनाथ सरकार ने जाते-जाते निगम मंडलों में जो नियुक्तियां की थीं उन्हें भी रद्द कर दिया है. मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नियुक्त जेपी धनोपिया और बाल आयोग में नियुक्त अभय तिवारी की नियुक्ति रद्द कर दी गयी हैं. सरकार गिरने से एक हफ्ते पहले ही ये नियुक्तियां की गयी थीं.सुबह सीएस बदले
इससे पहले मंगलवार सुबह शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के मुख्य सचिव गोपाल रेड्डी को हटाकर उनकी जगह इकबाल सिंह बैंस को सीएस नियुक्त किया. बैंस 1985 बैच के आईएएस अफसर हैं.ये भी पढ़ें-CM बनते ही शिवराज ने किया बड़ा फेरबदल, इकबाल सिंह बैंस बने MP के नए मुख्य सचिवदेश की सबसे क्लीन सिटी को नगर निगम कर्मचारियों ने किया सेनेटाइज
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 24, 2020, 7:54 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले