16 साल बाद कनाडा में डॉक्टरों की कमी:इमरजेंसी में भी 100-125 घंटे स्ट्रेचर पर इंतजार, राष्ट्रीय संकट के हालात
कनाडा में मेडिकल सिस्टम की सेहत बिगड़ने लगी है। यहां आपात चिकित्सा पर संकट मंडराने लगा है। हालत ये है कि मरीजों को इलाज के लिए 100 से 125 घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
कनाडा में मेडिकल सिस्टम की सेहत बिगड़ने लगी है। यहां आपात चिकित्सा पर संकट मंडराने लगा है। हालत ये है कि मरीजों को इलाज के लिए 100 से 125 घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रॉमा के मरीजों को भी चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
कनाडा में हेल्थ वर्कर्स की भारी कमी है। हालत ये है कि प्राथमिक चिकित्सा से ठीक हो सकने वाले मरीज भी देखभाल के आभाव में बीमार पड़ जा रहे हैं। कनाडा में लगभग 7500 डॉक्टरों की कमी है। ओंटारियो के आपातकालीन चिकित्सक डॉ. रघु वेणुगोपाल का मानना है कि यह सब कुछ राजनीतिक भी है। उन्होंने कहा कि ओंटारियो में 20 से अधिक इमरजेंसी डिपार्टेमेंट को कर्मचारियों की कमी के कारण बंद करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि ये संकट नहीं है। ऐसा कहना अनुचित है।
स्वास्थ्य बजट बढ़ाने का प्रस्ताव
कनाडा के मेडिकल एसोसिएशन (CMA) ने भी इसे राष्ट्रीय संकट कहा है। वहीं प्रांतीय नेताओं ने भी इसको लेकर आवाज तेज की है। जुलाई में हुए मंत्रियों के सम्मेलन में स्वास्थ्य बजट को 22% से बढ़ाकर 35% करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, लेकिन इस सब पर कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का कहना है कि इस साल स्वास्थ्य के लिए मिलने वाले 3.70 लाख करोड़ रुपए का सकारात्मक परिणाम देखना चाहते हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकारों के बहुत भारी निवेश ने आवश्यक सुधार नहीं किए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री जीन-यवेस डुक्लोस लगातार सुधार करने की बात कर रहे हैं। कनाडा में वर्तमान सरकार ने सत्ता संभालने पर सभी प्रांतों के लिए कुल 2.62 लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा किया था। जिसमें 7500 नए फैमिली डॉक्टर और नर्सों को नियुक्त किया जाना था।
2006 के बाद पहली बार इमरजेंसी वार्ड बंद करने की नौबत
पत्रकारों का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री से जब इस पर सवाल पूछा गया तो वो बिना जवाब दिए चले गए। 2006 के बाद कनाडा में पहली बार ऐसी स्थिति आई है जब इमरजेंसी वार्ड भी बंद करने की नौबत आ गई है। आलम ये है कि सामान्य तौर पर एक रात और कभी कभी पूरे सप्ताहांत पर इमरजेंसी सेवाएं बंद करनी पड़ रही हैं।
नर्सों की भारी कमी के चलते सबसे अधिक आबादी वाले इलाके ओंटारियो में 16 इमरजेंसी विभागों को बंद करना पड़ा। वहीं न्यूफाउलैंड और लैब्राडोर में तीन लाख से अधिक की आबादी पर एकमात्र सामुदायिक अस्पताल 1 जुलाई से 29 अगस्त तक बंद रहा।
स्वास्थ्य मंत्री जीन-यवेस डुकोल्स ने पिछले महीने घोषणा कर चीफ नर्सिंग ऑफिसर के पद को पुनः बहाल करने की घोषणा की है। इस पद को सरकार ने दस साल पहले खत्म कर दिया था।
हेल्थ कर्मियों के लिए फंड बढ़ाया जा रहा
इस संकट से निपटने के लिए कनाडा की सरकार और देश के स्वास्थ्य अधिकारी ने विदेशों से नर्सों को बुलाने और हाल ही में रिटायर्ड नर्सेज को फिर से नौकरी पर रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अधिकांश प्रांत अपने स्तर पर ही प्रयास कर रहे हैं। सस्केचेवान प्रांत ने हेल्थ कर्मियों के लिए फंड बढ़ाया है। इसमें नए डॉक्टरों, नर्सेज और अन्य मेडिकल कर्मियों की भर्ती की जाएगी

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
