देश में आया 5G, PM ने की लॉन्चिंग:दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों में एयरटेल की सर्विस आज से, JIO दिसंबर तक देशभर में 5G देगा
देश में आज यानी एक अक्टूबर से 5G मोबाइल सर्विसेस की शुरुआत हो गई है। इंडियन मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5G सर्विसेस लॉन्च कीं। दो बड़ी मोबाइल कंपनियों ने देश में 5G सर्विसेस की शुरुआत की है।
देश में आज यानी एक अक्टूबर से 5G मोबाइल सर्विसेस की शुरुआत हो गई है। इंडियन मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5G सर्विसेस लॉन्च कीं। दो बड़ी मोबाइल कंपनियों ने देश में 5G सर्विसेस की शुरुआत की है। एयरटेल ने वाराणसी और जियो ने अहमदाबाद के एक गांव से 5G की शुरुआत की। इस दौरान उत्तर प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि 5G डिजिटल कामधेनु है। इस तकनीक से भारतीयों की जिंदगी में हेल्थ, वेल्थ और हैप्पीनेस आएगी। इससे किफायती हेल्थकेयर सर्विस देना संभव होगा। अंबानी ने कहा कि JIO के जरिए दिसंबर तक देश के हर कोने में 5G सर्विस पहुंचा दी जाएगी। वहीं, भारती-एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने दिल्ली, मुंबई और वाराणसी समेत देश के आठ शहरों में आज से ही 5G सर्विस देने का ऐलान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने 5G के यूज केस देखे
- जियो ने अपने डेमो में 4 स्कूलों को एक साथ जोड़ा। मुंबई के एक स्कूल के शिक्षक ने तीन अलग-अलग स्थानों के छात्रों को पढ़ाया। अहमदाबाद के रोपड़ा प्राइमरी स्कूल की एक स्टूडेंट से पीएम ने बात की।
- वोडाफोन आइडिया ने 5G की मदद से दिल्ली मेट्रो की एक निर्माणाधीन सुरंग में कामगारों की सुरक्षा का यूज केस डेमोंस्ट्रेट किया। टनल में काम कर रहे लोगों से भी पीएम मोदी ने बात की।
- एयरटेल अपने डेमो में उत्तर प्रदेश की स्टूडेंट्स को शामिल किया। स्टूडेंट्स को वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियल्टी की मदद से सोलर सिस्टम के बारे में पढ़ाया गया। वो स्टूडेंट होलोग्राम के माध्यम से मंच पर उपस्थित होकर अपने लर्निंग एक्सपीरिएंस को पीएम के साथ शेयर किया।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
- 5G ने अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है। मैं प्रत्येक भारतवासी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
- आजादी के अमृत महोत्सव के इस ऐतिहासिक कालखंड में 1 अक्टूबर 2022 की तारीख इतिहास में दर्ज होगी।
- नया भारत, टेक्नोलॉजी का सिर्फ कंज्यूमर बनकर नहीं रहेगा, बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में एक्टिव भूमिका निभाएगा।
- भविष्य की वायरलेस टेक्नोलॉजी को डिजाइन करने में, उस से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग में भारत की बड़ी भूमिका होगी।
- आज इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति इस बात को समझ रहा है कि 5G, इंटरनेट का पूरा आर्टिटेक्चर बदल देगा।
- 2G, 3G, 4G के समय भारत टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा।लेकिन 5G के साथ भारत ने नया इतिहास रच दिया।
- 2014 में जीरो मोबाइल फोन एक्सपोर्ट से आज हम हजारों करोड़ के मोबाइलएक्सपोर्ट करने वाले देश बन चुके हैं।
- इन सारे प्रयासों का प्रभाव डिवाइस की कीमत पर पड़ा है।अब कम कीमत पर हमें ज्यादा फीचर्स भी मिलने लगे हैं।
- घर-घर बिजली, हर घर जल और हर घर गैस सिलेंडर की तरह सरकार इंटरनेट फॉर ऑल पर काम कर रही है।
- सरकार ने डिजिटल पेमेंट का रास्ता आसान बनाया। छोटा दुकानदार भी कहता है, कैश नहीं ‘UPI’कर दीजिए।
चार दिन तक चलेगी इंडियन मोबाइल कांग्रेस
दिल्ली के प्रगति मैदान में 1 अक्टूबर से टेलीकॉम इंडस्ट्री के बड़े इवेंट इंडियन मोबाइल कांग्रेस के छठे एडिशन की शुरूआत हुई है। इसी इवेंट में पीएम ने 5G सर्विसेज की शुरुआत की। प्रधानमंत्री के साथ IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान भी मौजूद रहे।
इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनके बेटे आकाश अंबानी, भारती-एयरटेल के MD सुनील मित्तल और VI मोबाइल सर्विसेस के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला भी शामिल थे।
जियो, वोडोफोन और एयरटेल ने लाइव डेमो दिया
भारत में 5G टेक्नोलॉजी की क्षमता दिखाने के लिए देश के तीन प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटरों ने प्रधानमंत्री के सामने एक-एक यूज केस का डेमोंसट्रेशन दिया। प्रधानमंत्री ने जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के पवेलियन को विजिट किया।
उन्होंने जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5G डिवाइसेज को देखा और जियो ग्लास के माध्यम से यूज केसेज को एक्सपीरियंस किया। उन्होंने युवा जियो इंजीनियरों की एक टीम से एंड-टू-एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास को समझा। उन्हें बताया गया कि कैसे 5G शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के बीच की खाई को पाटने में मदद कर सकता है।
5G शुरू होने से क्या फायदे होंगे?
- पहला फायदा तो ये होगा कि यूजर तेज स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे।
- वीडियो गेमिंग के क्षेत्र में 5G के आने से बड़ा बदलाव होगा।
- वीडियो बिना बफरिंग या बिना रुके स्ट्रीम कर सकेंगे।
- इंटरनेट कॉल में आवाज बिना रुके और साफ-साफ आएगी।
- 2 GB की मूवी 10 से 20 सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी।
- कृषि क्षेत्र में खेतों की देखरेख में ड्रोन यूज संभव होगा।
- मेट्रो और बिना ड्राइवर चलने वाली गाड़ियों को ऑपरेट करना आसान होगा।
- वर्चुअल रियलिटी और फैक्ट्री में रोबोट यूज करना ज्यादा आसान होगा।
5G के शुरू होने से काम होगा आसान
5G इंटरनेट सेवा के शुरू होने से भारत में काफी कुछ बदलने वाला है। इससे न सिर्फ लोगों का काम आसान होगा, बल्कि एंटरटेनमेंट और कम्युनिकेशन सेक्टर में भी काफी कुछ बदल जाएगा। 5G के लिए काम कर रही कंपनी एरिक्सन का मानना है कि 5 साल में भारत में 50 करोड़ से ज्यादा 5G इंटरनेट यूजर की संख्या होने वाली है।
इंटरनेट की पांचवी जनरेशन 5G
इंटरनेट नेटवर्क के पांचवें जनरेशन को 5G कहते हैं। यह एक वायरलेस ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस है, जो तरंगों के जरिए हाई स्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराती है। इसमें मुख्य तौर पर तीन तरह के फ्रीक्वेंसी बैंड होते हैं।
- लो फ्रीक्वेंसी बैंड- एरिया कवरेज में सबसे बेहतर, इंटरनेट स्पीड 100 Mbps, इंटरनेट स्पीड कम
- मिड फ्रीक्वेंसी बैंड- इंटरनेट स्पीड लो बैंड से ज्यादा 1.5 Gbps, एरिया कवरेज लो फ्रीक्वेंसी बैंड से कम, सिग्नल के मामले में अच्छा
- हाई फ्रीक्वेंसी बैंड- इंटरनेट स्पीड सबसे ज्यादा 20 Gbps, एरिया कवर सबसे कम, सिग्नल के मामले में भी अच्छा

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले









