देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

हिन्दू नाम से इंदौर में रहने वाले बांग्लादेश से जुड़े महिलाओं पर अनैतिक अत्याचार करने वाले आदतन अपराधी आमरुल को किया गया रासुका में निरूद्ध

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आदेश जारी कर गिरफ्तार करने के दिये निर्देश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने महिलाओं पर अनैतिक अत्याचार करने वाले आदतन अपराधी विजय कुमार उर्फ आमरूल को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये हैं।

Abhishek Raghuvanshi7 जून 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आदेश जारी कर गिरफ्तार करने के दिये निर्देश

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने महिलाओं पर अनैतिक अत्याचार करने वाले आदतन अपराधी विजय कुमार उर्फ आमरूल को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये हैं।
अनावेदक विजय कुमार उर्फ आमरूल पिता विमलदत्त उर्फ तफज्जुर मामून, निवासी वर्तमान पता शाही लीला अपार्टमेंट रूम नंबर 109, ओचोला रोड़ अलकापुरी नाला सुपाडा ईस्ट महाराष्ट्र द्वारा बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करवा कर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाना जैसे जघन्य अपराध घटित करता है। अनावेदक क्षेत्र में अपना दबदबा व दहशत बरकरार रखने के लिये महिलाओं पर अनैतिक अत्याचार करने, उनके परिवारजन को परेशान करना, महिलाओं को ब्लेकमेल करना, जो समाज एवं देश के लिये लोक प्रशांति भंग करने की गंभीर घटनाएं घटित करता है, जो अनावेदक की आदत बन चुकी है। अनावेदक भारत देश में आतंक का पर्याय बन चुका है। अनावेदक न केवल भारत की प्रभूता के लिये घातक है अपितु अनावेदक के आतंक से सामान्य जन मानस के साथ-साथ व्यवसायी, महिला, कमजोर वर्ग के लोग भी भयग्रस्त होकर अनावेदक के विरूद्ध रिपोर्ट नहीं करते हैं। अनावेदक के आतंक से सार्वजनिक सुरक्षा शांति एवं लोक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है एवं लोक व्यवस्था भंग हो रही है। अनावेदक के द्वारा महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके साथ अनैतिक कार्य करने के लिये मजबूर करना एवं स्वयं के स्वार्थ के लिये उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेलना जैसे कृत्य कर समाज में जानबुझकर कलंकित कर महिलाओं की छवि को धूमिल करने जैसे अक्षम्य अपराध किया गया है। अनावेदक के विरुद्ध थाना विजय नगर एवं संयोगितागंज में 03 गंभीर अपराध दर्ज हैं। अनावेदक ने अपराध में साथ देने वाले साथियों की गैंग बना रखी है, जिसमें अवैध रूप से बांग्लादेश से महिलाओं को खरीद फरोख कर मानव तस्करी करते हुये भारत देश की सीमा में प्रवेश करवाना, इसके बाद भय कारित करते हुये उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता है। अनावेदक एवं इसके साथियों के द्वारा किये जा रहे कृत्य से देश की संप्रभुता एवं अखण्डता को भंग करने का प्रयास से भी नकारा नहीं जा सकता। अनावेदक के द्वारा अवैध रूप से देश की सीमा में स्वयं प्रवेश कर अन्य लोगों को भी देश की सीमा में प्रवेश कराया गया है, जिससे स्पष्ट है कि अनावेदक देश की सुरक्षा के लिये भी खतरा है। वर्तमान में अनावेदक थाना संयोगितागंज के अपराध कमांक 254 / 2022 में निरूद्ध है, किन्तु उक्त प्रकरण में दण्ड की श्रेणी गंभीर न होने से अनावेदक को शीघ्र ही अनावेदक के गेंग के अन्य साथियों द्वारा न्यायालय से जमानत करा ली जायेगी। इसके पश्चात पुनः अनावेदक अपने गैंग के अन्य सदस्यों को साथ मिलकर देश की संप्रभुता के लिये घातक है और अनावेदक की आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों से स्पष्ट है कि अनावेदक एक शातिर बदमाश है अनावेदक की आपराधिक गतिविधियों से देश की आमजनता में बहुत आतंक है। अनावेदक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही नहीं की जाने पर अनावेदक कभी भी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देकर लोक व्यवस्था को भंग कर सकता है।

पुलिस उपायुक्त (जोन 03) इन्दौर के प्रतिवेदन एवं प्रभारी थाना संयोगितागंज के कथन से सहमत होते हुए कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह द्वारा विजय कुमार उर्फ आमरूल पिता विमलदत्त उर्फ तफज्जुर मामून, को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत गिरफ्तार करने के आदेश प्रदान किए गए है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंचIndoreमध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंच 3 मिनट पहलेवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरIndoreवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 6 मिनट पहलेसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचनIndoreसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 7 मिनट पहलेइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवाIndoreइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवा 9 मिनट पहलेसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचनIndoreसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन 11 मिनट पहलेरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखियाIndoreरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखिया 5 घंटे पहले27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिलIndore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 23 घंटे पहलेसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलIndoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 23 घंटे पहले
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 2 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 2 दिन पहलेचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ायाIndoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ाया 2 दिन पहले‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 2 दिन पहलेगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपएIndoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 2 दिन पहलेसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
नरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नितIndoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 7 दिन पहलेबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्तIndoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 7 दिन पहलेइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 9 दिन पहलेविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्जIndoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 9 दिन पहलेइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्जIndoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 9 दिन पहलेइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 9 दिन पहलेइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 9 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 9 दिन पहले
↑