देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित आज हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह सम्पन्न

हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह सम्पन्नहिन्दी के गौरव का यज्ञ है समारोह- श्री सिलावटहिन्दी में हस्ताक्षर करना गर्व का कार्य- डॉ. वैदिकहिन्दी का गौरव यज्ञ है अलंकरण इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi28 फरवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह सम्पन्न
  • हिन्दी के गौरव का यज्ञ है समारोह- श्री सिलावट
  • हिन्दी में हस्ताक्षर करना गर्व का कार्य- डॉ. वैदिक
  • हिन्दी का गौरव यज्ञ है अलंकरण

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित आज हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं विचारक श्री कृष्णकुमार अष्ठाना एवं वरिष्ठ कथाकार व लेखिका डॉ. कृष्णा अग्निहोत्री को मातृभाषा उन्नयन संस्थान की ओर से हिंदी गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी थे।

अतिथि स्वागत श्रीमती शिखा जैन, डॉ. नीना जोशी, अदिति सिंह भदौरिया, नितेश गुप्ता, शीतल रॉय, अरविंद जोशी, नितेश उपाध्याय, रोहित त्रिवेदी, ऋतु गुप्ता, जलज व्यास व डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने किया।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के उपरांत संस्थान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। शब्द स्वागत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने किया। तदुपरांत संस्थान द्वारा कवियों में गीतकार अमित जैन ‘मौलिक’ (जबलपुर), गीतकार धर्मेंद्र सोलंकी (भोपाल), कवि राम भदावर (इटावा), पंकज पंडित (ललितपुर) व अमित शुक्ला को काव्य गौरव अलंकरण एवं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सम्मानित बाल साहित्यकार अवि शर्मा को बाल साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान की इससे बड़ी और क्या उपलब्धि होगी, जिसमें 20 लाख लोगों के हस्ताक्षर हिंदी में कराए गए और हिंदी प्रेमियों व विद्वानों को मंच पर बुलाकर सम्मानित कर रहा है।’
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि ‘मध्यप्रदेश सरकार मैडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई राष्ट्रभाषा हिंदी में कराएगी और इसकी शुरुआत हो गई है और अभी देशभर के हिंदी विद्वान, भाषाविद व विषय विशेषज्ञ हिंदी भाषा में पुस्तकें लिख रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘इंदौर कला, शिक्षा, संस्कृति, आस्था, विश्वास और स्वच्छता की नगरी है। यहाँ से कोई आह्वान करता है, उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देती है।’ कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार और वर्षों से हिंदी के लिए कार्यरत डॉ. वेदप्रताप वैदिक ने कहा कि ‘हम अपने हस्ताक्षर मातृभाषा हिंदी में करें। हिंदी हमारी राज भाषा है लेकिन आज वह नौकरानी और अंग्रेज़ी महारानी बनी हुई है, जो काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार हिंदी के गौरव को बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है, जो शुभ संकेत है।’ डॉ. वैदिक ने मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिंदी में हस्ताक्षर कराए जाने वाले अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।’

अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में श्री अष्ठाना ने कहा कि ‘दुनिया के 134 देशों में हिंदी बोली जा रही या उस पर कुछ न कुछ कार्य हो रहा है, हम चाहें तो अपनी दिनचर्या से गुड मॉर्निंग, बाय बाय, ओके, गुड इवनिंग, वॉटर जैसे अंग्रेज़ी शब्दों और उद्बोधनों को निकाल सकते हैं, इसकी शुरुआत बच्चों के साथ की जानी चाहिए।’

अपने सम्मान के प्रतिउत्तर में वरिष्ठ कथाकार डॉ. कृष्णा अग्निहोत्री ने कहा कि ‘राजभाषा हिंदी में वह ताकत है जो कम और छोटे शब्दों में अपनी बात कहने की क्षमता रखती है, यह विशेषता अन्य किसी भाषा में नहीं है। एक लेखक की सबसे बड़ी पूंजी उसका पाठक वर्ग होता है, अतः जीवन में पठनीयता का होना आवश्यक है। आज लेखिकाएँ अपनी आत्मकथा लिखकर साहस का परिचय दे रही हैं। दुर्भाग्य है कि हमारी भाषा में अश्लीलता के शब्द बढ़ रहे हैं, जो स्वादिष्ट भोजन में कंकर के समान हैं।’

इस मौके पर हिंदी की सेवा करने वाले मुकेश तिवारी, प्रवीण निखरा, आशा प्रेम माथुर, श्रीमन्नारायण चारी विराट, चंचल सोनी को हिंदी योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंशुल व्यास ने किया व आभार अमित जैन मौलिक ने माना।
कार्यक्रम में सतीश राठी, अश्विनी दुबे,यशोधरा भटनागर, माधुरी व्यास, पंकज शर्मा, ऋतु साहू, गौरव साक्षी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रवीण जोशी, लक्ष्मीकांत पंडित, राजेन्द्र कोपरगाँवकर, अर्देन्दु भूषण, जलज व्यास, विघ्नेश् दवे सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, पत्रकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिलIndore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 घंटे पहलेसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलIndoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 घंटे पहलेलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 7 घंटे पहलेआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारIndoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 7 घंटे पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
इंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 9 दिन पहले
↑