MP: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर कोरोना का खतरा, प्रमुख सचिव क्वारंटाइन
इस खबर के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है. मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव मरीजों (Covid-19) की संख्या लगातार बढ़ रही है. लेकिन इसकी जद में कई सीनियर आईएएस अधिकारियों के आने की जानकारी मिल रही है. भोपाल.
इस खबर के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है.
मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव मरीजों (Covid-19) की संख्या लगातार बढ़ रही है. लेकिन इसकी जद में कई सीनियर आईएएस अधिकारियों के आने की जानकारी मिल रही है.
भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (Covid-19) की संख्या लगातार बढ़ रही है. वहीं, अब इसकी जद में कई सीनियर आईएएस अधिकारियों के आने की जानकारी मिल रही है. इस खबर के बाद पूरे प्रदेश में हंगामा मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी गोविल कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्हें उनके घर में क्वारंटाइन किया गया है. इनके अलावा कई अन्य अधिकारियों के कोरोना संक्रमित लोगों से संपर्क में आने की जानकारी मिली है. उनकी जांच कराई जा रही है.सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों से मिलने वालों की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है. इनमें से एक अधिकारी कई दिनों तक सर्दी, जुकाम, खांसी औऱ बुखार से परेशान थे. इसके बावजूद वो लगातार बैठकों में जा रहे थे. बीमार होने पर उन्होंने जरूरी दवाईंयां भी ली थी.स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप
कोरोना योद्धाओं के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है. लगभग आधा दर्जन अधिकारियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है. जांच की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी.सीएम ने किया इस अधिकारी को प्रोत्साहित
कोरोना संक्रमित बताई जा रही IAS अधिकारी पल्लवी कोविल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ एक बैठक में शामिल हुई. इस दौरान उन्होंने सीएम को कहा कि मैं ठीक हूं और घर से काम कर रही हूं. कोविल ने कहा कि सेल्फ क्वारेंटाइन रहने के दौरान 10-12 घंटे प्रतिदिन काम करने में सक्षम हूं. सीएम चौहान ने काम के प्रति समर्पण को देखकर उन्हें प्रोत्साहित किया. सीएम ने उन्हें योद्धा बताते हुए कहा कि आप अपना ख्याल रखें और प्रदेश को कोरोना संकट से मुक्त कराने में जुटे रहे. बता दें, पल्लवी कोविल को उनके घर में क्वारंटाइन के लिए भेजा जा चुका है. इसके साथ ही प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए उनके घर के बाहर इसका नोटिस भी चिपका दिया है. महिला अधिकारी ने सीएम से सेल्फ कोरेंटाइन रहने के दौरान 10-12 घंटे प्रतिदिन काम करने में खुद को सक्षम बताया.अधिकारियों के घर से लिए जा रहे सैंपल
मध्य प्रदेश में कोरोना को नियंत्रित करने में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके बाद प्रशासन ने जरूरी कदम उठाए हैं. जानकारी मिल रही है कि सतपुड़ा के स्वास्थ्य विभाग के करीब 126 से ज्यादा कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया है. इसके अलावा जेपी अस्पताल के करीब 40 से50 कर्मचारियों को भी क्वारंटाइन किया गया है.
टीम गई थी इंदौर
इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर भोपाल से स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम इंदौर भी गई थी. ये टीम इंदौर में दो से तीन दिनों तक के लिए रुकी थी. ऐसे में इंदौर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लौटने और बैठकों में शामिल होने के बाद लगातार इंदौर की ही तरह भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ें और खासकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. इसके साथ ही यहां के जेपी अस्पताल के दो डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.ये भी पढ़ें:इंदौर के जिस इलाके में हुआ था डॉक्टरों पर हमला, अब वहीं मिले 10 पॉजिटिव मरीज
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 5, 2020, 7:28 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 7 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 12 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 12 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले