जमातियों पर शिवराज सिंह की सख्ती, कहा- जिंदगी से खिलवाड़ की नहीं है इजाजत
सीएम ने बताया कि जमात मरकज से जुड़े इन विदेशी नागरिकों का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है.
सीएम ने बताया कि जमात मरकज से जुड़े इन विदेशी नागरिकों का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है. (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्य़मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने साफ कर दिया है कि वो किसी भी कीमत पर प्रदेशवासियों की जिंदगी से कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे.
भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्य़मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने साफ कर दिया है कि वो किसी भी कीमत पर प्रदेशवासियों की जिंदगी से कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे. सीएम ने एएनआई से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जमात से जुड़े 57 विदेशियों की पहचान हुई है. वे टूरिस्ट वीजा पर यहां आये थे और कोरोना संदिग्ध होने के बावजूद हर जगह बिना किसी सूचना के घूमते रहें. सीएम ने बताया कि जमात मरकत से जुड़े इन विदेशी नागरिकों का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है. प्रदेश सरकार इन्हें ब्लैकलिस्ट कर रही है.सीएम ने यह भी कहा कि कोरोना के रोकथाम में जो भी व्यक्ति बाधा पैदा कर रहे हैं, वैसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने इस तरह की गतिविधियों की ड्रोन से मॉनिटरिंग कराने की बात भी कही.We will take action against all those who become an obstruction in stopping #COVID19. We won’t spare anyone. We will also monitor using drones: MP CM Shivraj Singh Chouhan https://t.co/7A0cTiChWV— ANI (@ANI) April 5, 2020प्रदेश में मरीजों की संख्या पहुंची 200
MP में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 200 हो गई. इनमें से 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, प्रदेश के इंदौर में सबसे ज्यादा 135 पॉजिटिव केस अब तक सामने आए हैं और यहां अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है. मुरैना में अभी तक 12 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. वहीं, उज्जैन में 7 पॉजिटिव मरीज में से 2 की मौत हो चुकी है. जबलपुर में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 8 है और 3 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.इसी तरह भोपाल में 25 कोरोना पीड़ित मरीज हैं और और 3 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. इसके अलावा ग्वालियर मेंं दो मरीज स्वस्थ हो गए हैं. शिवपुरी में 2 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि खरगोन में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से एक की मौत हो गई है. इसी तरह छिंदवाड़ा में भी 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में एक ने दम तोड़ दिया है. बड़वानी में 3 कोरोना पॉजिटिव केस हैं.
देश में कोविड-19 से अब तक 79 लोगों की मौत
उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रविवार को बढ़कर 3,374 हो गए और मृतकों की संख्या 79 तक पहुंच गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक कल से 472 नए मामले सामने आए. 267 लोग ठीक हो चुके हैं. देश भर में 274 जिले आज तक कोरोना वायरस के कारण प्रभावित हुए हैं. ये भी पढ़ें:MP: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर कोरोना का खतरा, प्रमुख सचिव क्वारंटाइन
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 5, 2020, 8:05 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 7 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 12 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 12 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले