रायसेन में फलों पर थूक मलकर बेच रहे व्यापारी पर केस दर्ज
रायसेन पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो पुराना है. यह वीडियो 16 फरवरी 2019 को बनाया गया था.
देवराज दुबेरायसेन.कोरोना संक्रमण (Corona virus) के बीच रायसेन में फलों पर थूक लगाकर बेचने का एक वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने उसकी तहकीकात की. जांच में पता चला कि ये वीडियो एक साल पुराना है. इसका कोरोना संक्रमण से कोई लेना-देना नहीं है.लेकिन क्योंकि फल विक्रेता की ये हरक़त अपराध है इसलिए पुलिस (police) ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फल बेचने वाले को समझाया भी. उसके परिवार का कहना है पिता अवसाद में रहते हैं और इसलिए उलू-जुलूल हरक़तें करते हैं.कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में किए जा रहे तमाम उपायों के बीच कुछ शरारती तत्व अफवाहें फैलाकर माहौल खराब कर रहे हैं. रायसेन का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ. इसमें एक फल वाला फलों पर थूक लगाता दिख रहा है. इस वीडियो को देखकर पुलिस प्रशासन तत्काल हरक़त में आया. एक युवक ने ये वीडियो बनाकर टिकटॉक पर अपलोड किया था. पुलिस ने जांच की और युवक के आवेदन पर धारा 269 एवं 270 IPC के तहत फल विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.पुलिस का बयानरायसेन पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो पुराना है. यह वीडियो 16 फरवरी 2019 को बनाया गया था. पुलिस ने फल बेचने वाले को ढूंढ कर समझाइश दी और लाठी से धुनाई भी की.परिवार ने कहा…
आरोपी फल वाले की बेटी ने इस पूरे मामले पर सफाई देते कहा कि 10 साल पहले उनके पिता दूध के अच्छे व्यापारी थे.अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और दूध का काम बंद हो गया. आर्थिक तंगी में परिवार नानी के घर चला गया. उनके पिता तनाव में रहने लगे. वो आये दिन घर पर भी कुछ ना कुछ अजीब करते रहते हैं. उनके पिता जानबूझकर फलों को गंदा नहीं कर रहे बल्कि उनकी नोट गिनते वक्त थूक लगाने की आदत थी. शायद उसी आदत में वो बेखयाली में फलों के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं.ये भी पढ़ें-
COVID-19: मंदसौर के 62 वर्षीय नाहरू खान ने बनाया ऑटोमेटिक सैनिटाइजिंग मशीनकोरोना वायरस पॉजिटिव जमाती मांग रहे चिकन बिरयानी, निगम का खाना खाने से इंकार
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायसेन से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 5, 2020, 8:50 AM IST

