इंदौर कलेक्टर का आदेश : रात 8 से 10 बजे तक घर से बाहर निकलने पर रहेगी रोक
22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन शाम 5 बजे इंदौर के राजवाडा पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था.
22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन शाम 5 बजे इंदौर के राजवाडा पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. लोगों ने इकट्ठा होकर रैली निकाल दी थी, जबकि पीएम मोदी ने घर पर रहकर ही अपने घर में पांच मिनट तक ताली-थाली,शंख और घंटी बजाने की अपील की थी.
22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन शाम 5 बजे इंदौर के राजवाडा पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. लोगों ने इकट्ठा होकर रैली निकाल दी थी, जबकि पीएम मोदी ने घर पर रहकर ही अपने घर में पांच मिनट तक ताली-थाली,शंख और घंटी बजाने की अपील की थी.
इंदौर में आज 5 अप्रैल की रात लोगों के घर से निकलने पर पूरी तरह रोक रहेगी. कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी कर आज रात आठ बजे से लेकर 10 बजे तक लोगों के घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक लगा दी है. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 22 मार्च को जनता कर्फ्यू (janta curfew) के दौरान इंदौर में लोग जुलूस निकालकर सड़क पर आ गए थे. उसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने ये आदेश जारी किया है ताकि फिर ऐसी घटना ना हो.कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि 5 अप्रैल को रात में कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा. प्रधानमंत्रीजी के आव्हान का पालन हर व्यक्ति अपने घर की सीमा के अंदर रहकर ही करें. अपने घर की सीमा के भीतर ही रहकर कैंडल, दीपक, टॉर्च, मोबाइल की लाइट जलाकर रोशनी की जा सकती है. कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकल पाएगा. पुलिस को भी निर्देश दिया गया है कि 5 अप्रैल को रात 8 बजे से 10 बजे के बीच विशेष सतर्कता बरती जाए. किसी भी स्थिति में आम जनता घर से बाहर नहीं निकलें और टोटल लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करें.जनता कर्फ्यू के दिन राजवाड़ा जुटी थी भीड़ 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन शाम 5 बजे इंदौर के राजवाडा पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. लोगों ने इकट्ठा होकर रैली निकाल दी थी, जबकि पीएम मोदी ने घर पर रहकर ही अपने घर में पांच मिनट तक ताली-थाली,शंख और घंटी बजाने की अपील की थी. प्रधानमंत्री ने ये अपील उन लोगों के सम्मान में की थी जो कोरोना वायरस से जंग में लगातार अपना योगदान दे रहे हैं. लेकिन लोगों ने उनकी अपील की आधी बात ही मानी. कोरोना व़रियर्स का सम्मान तो किया लेकिन सोशल डिस्टेंस की अपील नज़रअंदाज कर दी. इंदौर के लोगों की इस हरकत की हर तरफ निंदा हुई थी. यही कारण था कि बाद में इंदौर के कलेक्टर औऱ डीआईजी को हटा दिया गया था. इसी घटना से सबक लेते हुए अब नए कलेक्टर ने 5 अपैल की रात घर से निकलने पर रोक लगा दी है.किराये के लिए दबाव नहीं बनाएंगे मकान मालिक कलेक्टर ने एक और आदेश दिया है. इसमें इंदौर जिले में कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम में लगे स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी, सभी निजी अस्पतालों में डॉक्टर, मेडिकल स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ, टैक्निशियन और दूसरे विभाग के कर्मचारी जो कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं उनके मकान मालिक इस वक्त किराये के लिये दबाव नहीं डाल सकते. कलेक्टर मनीष सिंह ने धारा 144 के के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं. आदेश का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी. ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.ये भी पढ़ें-
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 5, 2020, 9:22 AM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 6 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 11 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 11 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले