COVID-19 संकट: भोपाल से गुड न्यूज, स्वस्थ हुए कोरोनाग्रस्त पत्रकार पिता-पुत्री
एमपी में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए पत्रकार पिता और बेटी ठीक होकर घर जा चुके हैं.
एमपी में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए पत्रकार पिता और बेटी ठीक होकर घर जा चुके हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)
भोपाल (Bhopal) में तत्कालीन सीएम कमलनाथ (Kamalnath) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहने वाले जिस पत्रकार और उनकी बेटी के कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी, वे अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.
भोपाल. कोरोना वायरस (Coronavirus) के पॉजिटिव केसों की बढ़ती संख्या जहां माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही है, वहीं इनके बीच उम्मीद की किरण भी दिखाई दे रही हैं. भोपाल (Bhopal) में तत्कालीन सीएम कमलनाथ (Kamalnath) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहने वाले जिस पत्रकार और उनकी बेटी के कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी, वे अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. सुकून देने वाली बात यह है कि दोनों सिर्फ ठीक ही नहीं हुए हैं, बल्कि स्वस्थ होकर अपने घर भी वापस आ गए हैं.दोनों पिता-पुत्री ने स्वस्थ होकर अस्पताल से वापस आने के बाद एक संदेश भी जारी किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि, ‘आखिर कैसे इस कोरोना महामारी से हम न केवल लड़ सकते हैं, बल्कि उस पर जीत भी हासिल कर सकते हैं’. कोरोना पॉजिटिव होकर ठीक होने वाले पत्रकार ने अपने संदेश में बताया है कि वे और उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं. उन्होंने संदेश में कहा है कि हिम्मत हो तो कोरोना वायरस से जीता जा सकता है.नकारात्मक विचारों से दूर रहना जरूरीपत्रकार की बेटी ने अस्पताल में इलाज के दौरान अपनी सोच को सकारात्मक रखा और वक्त-वक्त पर पढ़ाई भी की. वहीं लंदन से वापस आईं और कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ठीक हुई उनकी बेटी ने अपने संदेश में कहा है कि, ‘कोरोना से लड़ना है तो नकारात्मक विचारों से दूर रहना बेहद जरूरी है. नकारात्मक विचारों से दूर रहकर हम कोरोना महामारी को हरा सकते हैं.’क्या है मामला?
दरअसल भोपाल के एक पत्रकार की बेटी लंदन में रहकर पढ़ाई कर रही हैं. कुछ दिन पहले ही जब वे लंदन से वापस भोपाल आईं तो उनका कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए भोपाल के एम्स में भर्ती कराया गया था. पत्रकार और उनकी पत्नी का भी टेस्ट किया गया. बेटी की मां का कोरोना टेस्ट तो निगेटिव आया लेकिन पत्रकार पिता का टेस्ट पॉजिटिव आया. इसके बाद उन्हें भी इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था.इस वजह से मचा था हड़कंप
पत्रकार के कोरोना वायरस पॉजिटव होने के बाद हड़कंप मच गया. ऐसा इसलिए भी क्योंकि ये पत्रकार मध्य प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम में 20 मार्च को उस दिन सीएम हाउस में भी मौजूद थे, जिस वक्त तत्कालीन सीएम कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस दौरान कई और पत्रकार भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कवर करने सीएम हाउस में मौजूद थे. इसके बाद कई और पत्रकारों का भी चेकअप कराया गया था. हालांकि बीमारी छिपाने की वजह से कोरोना पॉजिटिव पत्रकार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब राहत की बात यह है कि पत्रकार पिता और उनकी बेटी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं.ये भी पढ़ें –
तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना मुहम्मद साद ने दिया नोटिस का जवाबमध्य प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 164 हुई, अब तक 11 की मौत
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 4, 2020, 8:49 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 6 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 11 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 11 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले