देश की बात, आपके शहर से
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा
मध्यप्रदेश 2 बार पढ़ी गई

मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा

अंतर्राज्यीय ‘ऐरागोल्ला गैंग’ के 3 सदस्य गिरफ्तार लगभग 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण जप्त 5 राज्यों के 21 जिलों में 65 दिनों तक पुलिस ने की सघन तलाश 14 पुलिस टीमों ने तय की 22,270 किलोमीटर की दूरी,…

Abhishek Raghuvanshi9 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अंतर्राज्यीय ‘ऐरागोल्ला गैंग’ के 3 सदस्य गिरफ्तार लगभग 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण जप्त 5 राज्यों के 21 जिलों में 65 दिनों तक पुलिस ने की सघन तलाश 14 पुलिस टीमों ने तय की 22,270 किलोमीटर की दूरी, लगभग 6 लाख 24 हजार से अधिक टेलीफोन रिकॉर्ड और 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का किया विश्लेषण

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गंभीर एवं संगठित अपराधों के विरुद्ध तकनीकी दक्षता, सतत मैदानी कार्रवाई और अंतर्राज्यीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बालाघाट जिले में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय ‘ऐरागोल्ला गैंग’ के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दोनों घटनाओं में लूटे गए करीब 22 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जप्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस की टीमों ने अपराधियों की पहचान छिपाने और डिजिटल निशान से बचने की रणनीति के बावजूद सीसीटीवी फुटेज, टेलीफोन रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्यों, मैदानी सूचना तंत्र और महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडि़शा एवं आंध्रप्रदेश तक लगातार सघन तलाश कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

65 दिनों तक चला व्यापक अंतर्राज्यीय अभियान

पुलिस अधीक्षक बालाघाट के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने 5 अगस्त से 8 अक्टूबर 2026 तक लगातार कार्रवाई की। इस दौरान 14 पुलिस टीमों ने करीब 22,270 किलोमीटर की सड़क यात्रा कर मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों के 21 जिलों में आरोपियों की तलाश की। अभियान में 76 पुलिसकर्मियों ने कुल 149 दिवस मैदानी कार्य किया। इस दौरान करीब 190 व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा विभिन्न राज्यों की 6 जेलों में निरुद्ध आरोपियों से भी पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं। पुलिस टीमों द्वारा 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया गया। साथ ही 6,24,588 टेलीफोन रिकॉर्ड की तकनीकी जांच की गई।

रेकी कर सर्राफा व्यापारियों को बनाया निशाना

पहली घटना 5 अगस्त 2026 को थाना किरनापुर क्षेत्र के रजेगांव में हुई थी। सर्राफा व्यापारी दुकान बंद कर सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान से भरे दो बैग लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने रास्ता रोककर दोनों बैग लूट लिए थे। दूसरी घटना 28 अगस्त 2026 को थाना लांजी क्षेत्र में हुई थी। सर्राफा व्यापारी दुकान बंद कर आभूषण एवं नकदी लेकर घर जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर मारपीट की और आभूषण एवं नकदी से भरे दोनों थैले लूट लिए थे।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिली महत्वपूर्ण कड़ियां

पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। इसके बाद रजेगांव से रायपुर तथा ओडिशा, संबलपुर और महासमुंद तक विभिन्न स्थानों के कैमरों के फुटेज का समय-क्रम के आधार पर मिलान किया गया। साइबर सेल द्वारा घटनास्थल एवं संभावित मार्गों से संबंधित बड़ी संख्या में मोबाइल नंबरों का तकनीकी परीक्षण किया गया। संदिग्ध नंबरों की गतिविधियों, सोशल मीडिया एवं अन्य उपलब्ध सूचनाओं को आपस में जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों को आवश्यक इनपुट उपलब्ध कराए गए।

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों ने छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा में दबिश देकर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बालाघाट की दोनों वारदातों में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों से ओडिशा एवं अन्य राज्यों में इसी प्रकार की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य सर्राफा व्यापारियों की गतिविधियों की पहले से रेकी करते थे। आरोपियों द्वारा बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों का उपयोग किया जाता था तथा पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहनने, कपड़े बदलने और रास्ते में मोटरसाइकिल बदलने जैसी सावधानियां बरती जाती थीं। वारदात के बाद आरोपी तत्काल सुरक्षित एवं दूरस्थ स्थानों की ओर रवाना हो जाते थे।

गिरोह द्वारा डिजिटल पहचान से बचने के लिए व्यक्तिगत सिम अथवा नियमित मोबाइल हैंडसेट का सीमित उपयोग किया जाता था। इसी कारण पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान एवं उनकी आवाजाही का पता लगाने की चुनौती थी। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 22 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जप्त किए हैं। बालाघाट की यह कार्रवाई दर्शाती है कि संगठित एवं अंतर्राज्यीय अपराधियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस केवल घटनास्थल तक सीमित जांच के बजाय अपराधियों की पूरी गतिविधि, उनके आवागमन, संपर्क और नेटवर्क का तकनीकी एवं मैदानी विश्लेषण कर कार्रवाई कर रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
20 वर्षीय पोती पर 75 साल के दादा की हत्या का आरोप एरोड्रम पुलिस ने किया गिरफ्तारNews20 वर्षीय पोती पर 75 साल के दादा की हत्या का आरोप एरोड्रम पुलिस ने किया गिरफ्तार 2 दिन पहलेप्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कारMadhyaPradeshप्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 3 दिन पहलेपीएम गति शक्ति पर मध्यप्रदेश के नवाचार बने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरीMadhyaPradeshपीएम गति शक्ति पर मध्यप्रदेश के नवाचार बने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshमध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेवन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रमMadhyaPradeshवन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम 4 दिन पहलेबेटी क्रांति की प्रतिभा से देश व प्रदेश का बढ़ा मान- मंत्री श्री सारंगMadhyaPradeshबेटी क्रांति की प्रतिभा से देश व प्रदेश का बढ़ा मान- मंत्री श्री सारंग 4 दिन पहलेनिवेश के नाम पर राशि दोगुनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तारIndia Newsनिवेश के नाम पर राशि दोगुनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार 4 दिन पहलेनवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनीMadhyaPradeshनवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी 4 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 1 घंटा पहलेनिवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshनिवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेफार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshफार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेमध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेमध्यप्रदेश में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव 2 घंटे पहलेमहात्मा गांधी सान्दीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का भ्रमणMadhyaPradeshमहात्मा गांधी सान्दीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का भ्रमण 3 दिन पहलेकिसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshकिसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
प्रधानमंत्री श्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रधानमंत्री श्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरे सिंडिकेट को किया जाएगा ध्वस्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshमध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरे सिंडिकेट को किया जाएगा ध्वस्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेजनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें अधिकारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूतMadhyaPradeshजनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें अधिकारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत 5 दिन पहलेस्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक : राज्यमंत्री श्रीमती गौरMadhyaPradeshस्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक : राज्यमंत्री श्रीमती गौर 5 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 6 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 6 दिन पहलेखादी अपनाएं, स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshखादी अपनाएं, स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेभगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की तरह है माउथ ऑर्गन: मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshभगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की तरह है माउथ ऑर्गन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
↑