देश की बात, आपके शहर से
Indore33°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी
मध्यप्रदेश 4 बार पढ़ी गई

नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी

14 विशेष ज़ोन में अपराध की सूचना से लेकर न्यायालय के अंतिम निर्णय तक की पूरी प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन स्थानीय रंगकर्मियों, पुलिस अधिकारियों, डॉक्टर्स एवं अभियोजन अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन सुबह 11:30, दोपहर 1:00, 3:30 एवं शाम 5:00 बजे होगा…

Abhishek Raghuvanshi5 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

14 विशेष ज़ोन में अपराध की सूचना से लेकर न्यायालय के अंतिम निर्णय तक की पूरी प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन स्थानीय रंगकर्मियों, पुलिस अधिकारियों, डॉक्टर्स एवं अभियोजन अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन सुबह 11:30, दोपहर 1:00, 3:30 एवं शाम 5:00 बजे होगा सजीव नाट्य मंचन 07 अक्टूबर तक जारी है प्रदर्शनी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा 03 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान पर नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी में भारतीय न्याय व्यवस्था में हुए महत्वपूर्ण बदलावों, नवीन न्याय संहिताओं के प्रावधानों तथा अपराध की सूचना प्राप्त होने से लेकर विवेचना, फॉरेंसिक जाँच, अभियोजन, न्यायालयीन कार्यवाही और अंतिम न्याय तक की संपूर्ण प्रक्रिया को 14 अलग-अलग ज़ोन में सजीव मॉडल, डिजिटल तकनीक, वीडियो, चार्ट एवं लाइव प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। सात अक्टूबर तक चलने वाली यह पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को नवीन न्याय संहिताओं, आधुनिक पुलिसिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान, डिजिटल तकनीक तथा न्याय प्रक्रिया की जानकारी सहज एवं व्यावहारिक रूप से उपलब्ध कराना है।

प्रदर्शनी में अपराध की सूचना प्राप्त होने से लेकर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, फॉरेंसिक जाँच, अभियोजन एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम निर्णय तक की पूरी प्रक्रिया को विभिन्न मॉडल, डिजिटल तकनीक एवं सजीव प्रस्तुतियों के माध्यम से समझाया जा रहा है।

14 विशेष ज़ोन में न्याय व्यवस्था का सजीव प्रदर्शन

प्रदर्शनी में बनाए गए 14 विशेष ज़ोन नागरिकों को न्याय व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराते हैं। इनमें प्रमुख रूप से—

क्राइम सीन एवं फॉरेंसिक जाँच:

3D मॉडल के माध्यम से घटनास्थल की वैज्ञानिक जाँच, साक्ष्य संकलन तथा आवश्यक वीडियो रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन किया गया है। इससे नागरिकों को यह समझने का अवसर मिलता है कि किसी अपराध की विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों की क्या भूमिका होती है।

डायल-112 एवं स्टेट कमांड सेंटर:

आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, कॉल रिसीविंग, रिस्पॉन्स व्हीकल की तैनाती तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिकों तक सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया प्रदर्शित की जा रही है।

पुलिस थाना एवं न्यायालय मॉडल:

पुलिस थाने की कार्यप्रणाली के साथ ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर सहित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही न्यायालय में होने वाली सुनवाई एवं न्यायिक प्रक्रिया को मॉडल के माध्यम से सरल रूप में समझाया गया है।

फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL):

डीएनए, फिंगरप्रिंट, बैलिस्टिक तथा डिजिटल फॉरेंसिक जैसे वैज्ञानिक माध्यमों से अपराधों की जाँच किस प्रकार की जाती है, इसका प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया जा रहा है।

साइबर सुरक्षा जागरूकता:

ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए ‘सेफ क्लिक अभियान’ के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क एवं महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

लाइव डिजिटल क्विज़:

विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए कानून और नागरिक अधिकारों से संबंधित रोचक डिजिटल क्विज़ की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से मनोरंजक तरीके से कानूनी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सजीव नाट्य मंचन के माध्यम से समझाई जा रही है पूरी न्याय प्रक्रिया

प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण सजीव नाट्य मंचन है। स्थानीय रंगकर्मियों के साथ पुलिस अधिकारियों, डॉक्टर्स एवं अभियोजन अधिकारियों की सहभागिता से न्याय प्रक्रिया के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

सजीव नाट्य मंचन के माध्यम से अपराध की घटना, पुलिस को सूचना, घटनास्थल की जाँच, चिकित्सकीय परीक्षण, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, विवेचना, अभियोजन तथा न्यायालयीन कार्यवाही जैसे विभिन्न चरणों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया जाएगा।

सजीव नाट्य मंचन प्रतिदिन चार निर्धारित समय पर किया जाएगा—

सुबह 11:30 बजे

दोपहर 1:00 बजे

दोपहर 3:30 बजे

शाम 5:00 बजे

इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नागरिकों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि किसी अपराध के घटित होने से लेकर न्यायालय के अंतिम निर्णय तक विभिन्न विभाग एवं विशेषज्ञ किस प्रकार समन्वय के साथ कार्य करते हैं।

विद्यार्थियों एवं परिवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी

प्रदर्शनी में नवीन न्याय संहिताओं को कानूनी प्रावधानों के रूप में प्रस्तुत करते हुए उनके व्यावहारिक उपयोग को भी समझाया जा रहा है। विद्यार्थी यहां आधुनिक पुलिसिंग, फॉरेंसिक तकनीक एवं न्याय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जबकि आम नागरिक अपने अधिकारों, पुलिस सेवाओं और न्यायिक प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, कानून के विद्यार्थियों तथा पुलिसिंग एवं न्याय व्यवस्था में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी यह प्रदर्शनी विशेष रूप से उपयोगी है।

आमजन से परिवार सहित प्रदर्शनी देखने की अपील

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बीएचईएल दशहरा मैदान, भोपाल में 7 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में परिवार एवं बच्चों के साथ अवश्य आएं। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है।

नवीन न्याय संहिताओं, नागरिक अधिकारों, आधुनिक पुलिसिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं न्याय प्रक्रिया को करीब से समझने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। विशेष रूप से सजीव नाट्य मंचन के माध्यम से न्याय व्यवस्था को सरल एवं रोचक तरीके से समझने का अवसर मिलेगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
चेकिंग पॉइंट पर रोकने का इशारा किया तो पुलिसकर्मी को मारी टक्कर स्कॉर्पियो का पहिया पैर पर चढ़ाNewsचेकिंग पॉइंट पर रोकने का इशारा किया तो पुलिसकर्मी को मारी टक्कर स्कॉर्पियो का पहिया पैर पर चढ़ा 1 घंटा पहलेनिवेश के नाम पर राशि दोगुनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तारIndia Newsनिवेश के नाम पर राशि दोगुनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार 2 घंटे पहलेअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा?Technologyअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा? 18 घंटे पहलेअरब सागर में फिल्मी स्टाइल में ऑपरेशन ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त 5 पाकिस्तानी गिरफ्तारNewsअरब सागर में फिल्मी स्टाइल में ऑपरेशन ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार 19 घंटे पहलेइंदौर में खाद्य विभाग की दो जगह कार्रवाई रेस्टोरेंट और मोमोज सेंटर की जांच में सामने आईं कई कमियांNewsइंदौर में खाद्य विभाग की दो जगह कार्रवाई रेस्टोरेंट और मोमोज सेंटर की जांच में सामने आईं कई कमियां 2 दिन पहलेकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटनMadhyaPradeshकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन 2 दिन पहले3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वारMadhyaPradesh3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वार 2 दिन पहलेवृद्धजन हमारी अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव और आशीर्वाद से समृद्ध होता समाज : मंत्री श्री कुशवाहMadhyaPradeshवृद्धजन हमारी अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव और आशीर्वाद से समृद्ध होता समाज : मंत्री श्री कुशवाह 2 दिन पहले
विदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 2 घंटे पहलेवन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रमMadhyaPradeshवन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम 2 घंटे पहलेभाला और बंदूक के चैंपियन पहुंचे बांधवगढ़MadhyaPradeshभाला और बंदूक के चैंपियन पहुंचे बांधवगढ़ 2 घंटे पहलेबेटी क्रांति की प्रतिभा से देश व प्रदेश का बढ़ा मान- मंत्री श्री सारंगMadhyaPradeshबेटी क्रांति की प्रतिभा से देश व प्रदेश का बढ़ा मान- मंत्री श्री सारंग 2 घंटे पहलेनागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshनागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहलेप्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहरMadhyaPradeshप्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर 2 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेला में सड़क किनारे लगी दुकान पर पी चायMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेला में सड़क किनारे लगी दुकान पर पी चाय 2 घंटे पहलेयुवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshयुवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहले
खादी अपनाएं, स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshखादी अपनाएं, स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेभगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की तरह है माउथ ऑर्गन: मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshभगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की तरह है माउथ ऑर्गन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमहात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री श्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshमहात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री श्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेगांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल श्री पटेलMadhyaPradeshगांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल श्री पटेल 2 दिन पहलेवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजनMadhyaPradeshवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजन 2 दिन पहलेएशियन गेम्स पदक विजेता आशी और ऐश्वर्य से मिले मंत्री श्री सारंग, कहा- 6 साल की उम्र से तराशेंगे खेल प्रतिभाएंMadhyaPradeshएशियन गेम्स पदक विजेता आशी और ऐश्वर्य से मिले मंत्री श्री सारंग, कहा- 6 साल की उम्र से तराशेंगे खेल प्रतिभाएं 2 दिन पहलेसड़क दुर्घटनाओं में कमी और वाहन दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कम करने कार्यशालाMadhyaPradeshसड़क दुर्घटनाओं में कमी और वाहन दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कम करने कार्यशाला 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल से की भेंटMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल से की भेंट 2 दिन पहले
↑