निजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने वाले उद्यमियों को 800 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से अनुदान देगी मध्यप्रदेश सरकार : एमएसएमई मंत्री श्री कश्यप
उद्यमी हित में नीतियां बनाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लघु उद्योग भारती निरंतर कार्यरत : श्री मधुसूदन दादू लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम-2026 का हुआ समापन मध्यप्रदेश में नवीन लघु उद्योगों की स्थापना एवं औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उद्यमी हित में नीतियां बनाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लघु उद्योग भारती निरंतर कार्यरत : श्री मधुसूदन दादू
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम-2026 का हुआ समापन
मध्यप्रदेश में नवीन लघु उद्योगों की स्थापना एवं औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यदि उद्यमी अपने क्षेत्र में लघु उद्योगों की स्थापना के लिए नया निजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाते हैं, तो मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उन्हें 800 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री श्री चैतन्य कश्यप ने लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम-2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही।
एमएसएमई मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश में नवीन लघु उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश सब्सिडी वितरण के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्यमियों को सब्सिडी की राशि ऑनलाइन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को भी सरल और त्वरित बनाया गया है तथा लगभग दो माह की अवधि में सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि उद्यमियों को उद्योग स्थापना एवं संचालन के दौरान आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों और प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों का सृजन हो।
श्री कश्यप ने लघु उद्योग भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समागम केवल विचार-विमर्श के मंच नहीं हैं, बल्कि लघु उद्योगों के विस्तार और उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लघु उद्योगों के विकास के लिए उद्यमियों में जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण आवश्यक है, जिसके लिए लघु उद्योग भारती निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू ने कहा कि संगठन देश के 27 राज्यों में सक्रिय है और इसके लगभग 70 हजार सदस्य हैं। छोटे एवं लघु उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को सरकार तक पहुंचाने तथा उद्यमी हितैषी नीतियों के निर्माण एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन में लघु उद्योग भारती महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य देशभर के छोटे उद्यमियों को एक मंच उपलब्ध कराना और उनके विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।
श्री दादू ने महिला उद्यमिता एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि देश में 65 महिला इकाइयां स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं। इन इकाइयों के माध्यम से महिलाओं को उद्योग एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि संगठन टीमवर्क और कार्यकर्ता आधारित व्यवस्था के माध्यम से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता और आर्थिक आजादी का आधार लघु उद्योग हैं। भारत की हजारों वर्षों की उद्यम एवं उत्पादन परंपराओं को आधुनिक समय के अनुरूप विकसित करने की दिशा में लघु उद्योग भारती निरंतर कार्य कर रही है।
लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के सभी 55 जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में लघु उद्योग भारती की इकाइयां सक्रिय रूप से उद्योग हित में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण, नवीन उद्योगों को प्रोत्साहन तथा उद्योगों के विस्तार के लिए संगठन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी ने किया। महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा जैन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम-2026 की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
समापन समारोह में लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वज्जू भाई वागासिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ताराचंद गोयल, श्री समीर मुंदड़ा, श्री अतीत अग्रवाल, श्री अशोक अग्रवाल, श्रीमती सी.पी. दुबे, श्री जितेंद्र सिंह सहित लघु उद्योग भारती के देश, प्रदेश एवं विभिन्न प्रांतों की जिला इकाइयों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘टीम मोहन को साधुवाद’ दे बोले शाह – ”अब नशामुक्त मध्यप्रदेश का लक्ष्य…” 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमिल्क कैपिटल की ओर मध्यप्रदेश के बढ़ते कदम 5 घंटे पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजन 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshएशियन गेम्स पदक विजेता आशी और ऐश्वर्य से मिले मंत्री श्री सारंग, कहा- 6 साल की उम्र से तराशेंगे खेल प्रतिभाएं 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने ग्वालियर के बिलौआ में 132 केवी सब स्टेशन किया ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshस्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर, विकसित भारत के निर्माण में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 5 घंटे पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshखादी अपनाएं, स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshभगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की तरह है माउथ ऑर्गन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमहात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री श्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshगांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल श्री पटेल 7 घंटे पहले
MadhyaPradesh3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वार 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshसड़क दुर्घटनाओं में कमी और वाहन दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कम करने कार्यशाला 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में सीएसआर का नया रोडमैप, जरूरत के मुताबिक होगा निवेश, परिणाम पर रहेगी नजर : मंत्री सुश्री भूरिया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको की टीम ने प्रतिकूल मौसम में बहाल की ग्वालियर-औरैया इंटर स्टेट ट्रांसमिशन लाइन 3 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश की हर विधानसभा में विकसित होंगे सर्वसुविधायुक्त सीएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : मंत्री श्री सारंग 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमादक पदार्थों के विरुद्ध मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान 2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
India Newsप्रदेश के समग्र विकास और जनहित को गति देने के लिए 24 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति 4 दिन पहले

