देश की बात, आपके शहर से
एशियन गेम्स पदक विजेता आशी और ऐश्वर्य से मिले मंत्री श्री सारंग, कहा- 6 साल की उम्र से तराशेंगे खेल प्रतिभाएं
मध्यप्रदेश 4 बार पढ़ी गई

एशियन गेम्स पदक विजेता आशी और ऐश्वर्य से मिले मंत्री श्री सारंग, कहा- 6 साल की उम्र से तराशेंगे खेल प्रतिभाएं

[[TNIMG0]] टी.टी.

Abhishek Raghuvanshi3 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

टी.टी. नगर स्टेडियम में गुरुवार को मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने एशियन गेम्स-2026 में पदक जीतकर लौटे प्रदेश के स्टार खिलाड़ियों आशी चौकसे और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। दोनों खिलाड़ियों ने शूटिंग में रजत पदक जीतकर देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी आशी चौकसे ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता, जबकि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया।

मंत्री श्री सारंग ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल आठ पदक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्य और आशी जैसे खिलाड़ी प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उपलब्धियों के बाद भी बेहतर करने की सोच जरूरी

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर का यह कहना कि उन्हें अभी और बेहतर करना है, एक खिलाड़ी की सकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बड़े खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट होकर
रुकते नहीं हैं, बल्कि लगातार बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आशी और ऐश्वर्य आने वाले समय में ओलंपिक स्तर पर भी देश के लिए पदक जीतेंगे।

खिलाड़ियों का होगा भव्य सम्मान

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि खिलाड़ियों का आज प्रतीकात्मक स्वागत किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए भव्य सम्मान समारोह और प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों के अनुभवों को साझा करने के लिए मीडिया संवाद भी आयोजित किया जाएगा।

6 से 12 वर्ष की उम्र में शुरू होगी प्रतिभाओं की ग्रूमिंग

मंत्री श्री सारंग ने बताया की खेल प्रतिभाओं को शुरुआती उम्र से तैयार करने की दिशा में प्रदेश में विभिन्न खेलों के फीडर सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि इन केंद्रों में 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों का चयन कर उनकी प्रतिभा को शुरुआती स्तर से विकसित किया जाएगा। इसके बाद 12 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल अकादमियों से जोड़ा जाएगा।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि खेल अकादमियों में प्रवेश टैलेंट सर्च के माध्यम से दिया जा रहा है और अकादमियों का संचालन विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट्स मेडिसिन पर भी रहेगा जोर

मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों और कोचेस से अलग-अलग संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को जाना जाए। इन सुझावों के आधार पर प्रदेश के खेल इकोसिस्टम को और मजबूत किया जाएगा।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक, स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन का उपयोग बढ़ाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में ऐसी मजबूत खेल व्यवस्था विकसित करना है, जिससे जमीनी स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सके।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 12 मिनट पहलेकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटनMadhyaPradeshकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन 45 मिनट पहलेवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजनMadhyaPradeshवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजन 1 घंटा पहलेएमपी ट्रांसको ने ग्वालियर के बिलौआ में 132 केवी सब स्टेशन किया ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री श्री तोमरMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने ग्वालियर के बिलौआ में 132 केवी सब स्टेशन किया ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 1 घंटा पहलेस्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर, विकसित भारत के निर्माण में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री सिलावटMadhyaPradeshस्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर, विकसित भारत के निर्माण में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 2 दिन पहलेएशियन गेम्स में नीरू ढांडा का दूसरा गोल्ड, मिक्स्ड टीम में भी रचा इतिहासMadhyaPradeshएशियन गेम्स में नीरू ढांडा का दूसरा गोल्ड, मिक्स्ड टीम में भी रचा इतिहास 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध बड़ी सफलताMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध बड़ी सफलता 2 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 8 मिनट पहलेखादी अपनाएं, स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshखादी अपनाएं, स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 47 मिनट पहलेभगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की तरह है माउथ ऑर्गन: मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshभगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की तरह है माउथ ऑर्गन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 49 मिनट पहलेमहात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री श्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshमहात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री श्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 50 मिनट पहलेगांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल श्री पटेलMadhyaPradeshगांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल श्री पटेल 57 मिनट पहले3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वारMadhyaPradesh3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वार 59 मिनट पहलेसड़क दुर्घटनाओं में कमी और वाहन दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कम करने कार्यशालाMadhyaPradeshसड़क दुर्घटनाओं में कमी और वाहन दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कम करने कार्यशाला 1 घंटा पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल से की भेंटMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल से की भेंट 1 घंटा पहले
एमपी ट्रांसको की टीम ने प्रतिकूल मौसम में बहाल की ग्वालियर-औरैया इंटर स्टेट ट्रांसमिशन लाइनMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको की टीम ने प्रतिकूल मौसम में बहाल की ग्वालियर-औरैया इंटर स्टेट ट्रांसमिशन लाइन 2 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 2 दिन पहलेप्रदेश की हर विधानसभा में विकसित होंगे सर्वसुविधायुक्त सीएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : मंत्री श्री सारंगMadhyaPradeshप्रदेश की हर विधानसभा में विकसित होंगे सर्वसुविधायुक्त सीएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : मंत्री श्री सारंग 3 दिन पहलेमादक पदार्थों के विरुद्ध मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमादक पदार्थों के विरुद्ध मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 दिन पहलेप्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेप्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान 2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान 2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेप्रदेश के समग्र विकास और जनहित को गति देने के लिए 24 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृतिIndia Newsप्रदेश के समग्र विकास और जनहित को गति देने के लिए 24 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति 3 दिन पहलेप्रदेश के समग्र विकास और जनहित को गति देने के लिए 24 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृतिMadhyaPradeshप्रदेश के समग्र विकास और जनहित को गति देने के लिए 24 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति 3 दिन पहले
↑