जज को फोन करना IAS अधिकारी को पड़ा महंगा, हाईकोर्ट सख्त,अवमानना का चलेगा मुकदमा
गोंडा के 1997 से लंबित नजूल भूमि विवाद में IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल पर सिविल जज को फोन कर न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप लगे हैं।
गोंडा के 1997 से लंबित नजूल भूमि विवाद में IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल पर सिविल जज को फोन कर न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप लगे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए आपराधिक अवमानना की कार्रवाई के लिए संदर्भित करने का निर्देश दिया है।
गोंडा के करीब तीन दशक पुराने नजूल भूमि विवाद में अब ब्यूरोक्रेसी और न्यायपालिका आमने-सामने आ गई है। देवीपाटन मंडल की आयुक्त एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल पर न्यायिक अधिकारी को फोन कर कथित तौर पर न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप लगे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मामले को गंभीर मानते हुए आपराधिक अवमानना की कार्रवाई के लिए संदर्भित करने का निर्देश दिया है।
गोंडा में वर्ष 1997 से लंबित नजूल भूमि विवाद अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। जेल रोड स्थित ज्योति विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज से जुड़े इस मामले में देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल पर सिविल जज शबीना खान से फोन पर बातचीत के दौरान कथित तौर पर दबाव बनाने का आरोप लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे आपराधिक अवमानना की कार्यवाही के लिए संदर्भित करने का निर्देश दिया है।
29 साल पुराने मामले ने पकड़ा तूल
मामला नजूल भूमि को संरक्षित करने के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई से जुड़ा है। बताया गया कि शासन के निर्देशों के तहत नजूल जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में जेल रोड स्थित ज्योति विद्या मंदिर पर कार्रवाई का प्रयास किया गया। लेकिन वर्ष 1997 से सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में चल रहा मुकदमा प्रशासन के लिए बाधक बना हुआ था।
सिविल जज को फोन करने का मामला
आरोप है कि 15 जुलाई को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मामले की सुनवाई कर रहीं सिविल जज शबीना खान को फोन किया। आरोप के मुताबिक, बातचीत के दौरान मुकदमे से संबंधित जानकारी मांगी गई और जज से छुट्टी के संबंध में भी सवाल किया गया। जज ने कथित तौर पर मुकदमे की जानकारी देने से इनकार किया। इसके बाद दोनों के बीच बहस होने की बात सामने आई। सिविल जज की ओर से आरोप लगाया गया कि बातचीत के दौरान उन्हें भला-बुरा कहा गया। हाईकोर्ट में शिकायत करने की बात कही गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके संस्कारों पर सवाल उठाए गए।
अब जानिए आयुक्त का पक्ष
हालांकि, मंडलायुक्त की ओर से हाईकोर्ट को भेजे गए पत्र में इन आरोपों से अलग पक्ष रखा गया। पत्र में कहा गया कि उन्होंने मुकदमे के संबंध में कोई जानकारी नहीं मांगी थी। उनके मुताबिक, बातचीत केवल जज की छुट्टी को लेकर हुई थी और इसी दौरान जज नाराज हो गईं। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारी से प्रशासनिक अधिकारी के इस तरह संपर्क को गंभीर माना। अदालत ने प्रथमदृष्टया इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता और न्यायिक कार्य में हस्तक्षेप से जुड़ा मामला माना है।
आपराधिक अवमानना के तहत होगी कार्रवाई
न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी की पीठ ने निर्देश दिया कि मुख्य न्यायाधीश या वरिष्ठ न्यायाधीश से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद मामले को संबंधित अवमानना अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई आपराधिक अवमानना की प्रक्रिया के तहत होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsनिगम आयुक्त और पुलिस कमिश्नर का ज्वाइंट एक्शन: 4 चौराहों पर किया निरीक्षण ट्रैफिक सुधार के निर्देश 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 18 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 18 दिन पहले
Indore400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्व 20 दिन पहले
Indoreजिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 67 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 2 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 6 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 8 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 8 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 10 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 18 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 18 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 19 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले