400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्व
शहर के मध्य क्षेत्र में शुरू हुआ एमटीएच महिला अस्पताल करोड़ों की लागत से तैयार किया गया है।

शहर के मध्य क्षेत्र में शुरू हुआ एमटीएच महिला अस्पताल करोड़ों की लागत से तैयार किया गया है। यहां हर महीने लगभग 1500 डिलीवरी की जाती हैं, यह 450 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल है, लेकिन यहां डिलीवरी केस के पूर्व महिलाओं की सामान्य जरूरी जांच के लिए मेडिसिन और सर्जरी विभाग की ओपीडी ही नहीं लगती है। यही वजह है कि यहां आने वाली गर्भवतियों को एमवाय रैफर करना पड़ता है।
यहां एक दिन में 25 सीजेरियन तक हो जाते हैं, लेकिन आईसीयू में कोई स्पेशलिस्ट की नियुक्ति ही नहीं हुई है। पांच मंजिला इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी विंग और सोनोग्राफी जांच की व्यवस्था की गई है। पहली मंजिल पर लेबर रुम और एएनसी वार्ड हैं। वहीं दूसरी मंजिल पर आईसीयू और ओटी हैं। अस्पताल की लिफ्ट ज्यादातर समय बंद रहती है, ऐसे में मरीजों के परिजनों को लाने ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अस्पताल की सीएम हेल्पलाइन पर 250 से ज्यादा शिकायतें
अस्पताल में मरीजों के परिजनों का भारी दवाब रहता है। एक मरीज के साथ कई बार बहुत सारे अटेंडेंट आ जाते हैं। ऐसे में व्यवस्थाएं चरमराने लगती हैं। लोगों की कर्मचारियों से कई बार हुज्जत हो जाती है। ऐसे में लोगोें ने सीएम हेल्पलाइन पर अस्पताल से जुड़ी 250 से ज्यादा शिकायत की हैं। अस्पताल के डाक्टर भी मरीजों के परिजनों से होने वाली बहस को स्वीकारते हैं और इस समस्या का निकाल चाहते हैं।
स्टाफ की कमी और मशीनों की मांग
इस 450 बेड के अस्पताल में फिलहाल 72 रेसिडेंट डाक्टर और 27 कंसलटेंट सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ और तृतीय और चतुर्थ स्टाफ की काफी कमी है। यहां फिलहाल 3 सोनोग्राफी मशीनें संचालित हो रही हैं, लेकिन अस्पताल प्रभारी के अनुसार लोड को देखते हुए दो और सोनोग्राफी मशीनों की जरूरत है। अस्पताल द्वारा टारगेट सोनोग्राफी मशीन की मांग भी की गई है।
पीछे की बाउंड्री वाल नहीं बनने से है परेशानी
अस्पताल के पीछे के हिस्से की बाउंड्रीवाल नहीं बनी है। इसके पीछे की वजह अतिक्रमण होना बताया जा रहा है। सरकारी जमीन पर एक कंट्रोल की दुकान और एक साइकिल की दुकान संचालित है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इन्हें हटाने के लिए बेदखली आदेश भी हो चुका है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
बाउंड्री वाल न होने की वजह से रात में कई बार असामाजिक तत्व अस्पताल परिसर में घुसकर नशाखोरी करने लगते हैं। इसके साथ ही अस्पताल में मौजूद बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा है। अस्पताल में ब्लड बैंक है लेकिन इसके कंपोनेंट्स को एमवाय अस्पताल की लैब से बुलाना पड़ता है।
अस्पताल प्रभारी का बयान
यहां पर जिला अस्पताल और पीसी सेठी अस्पताल से भी केस रैफर कर दिए जाते हैं, इससे वर्क लोड बढ़ जाता है। हमने टारगेटेड सोनोग्राफी मशीन की जरूरत भी बताई है। आने वाले दिनों में अस्पताल में सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
Newsनिगम आयुक्त और पुलिस कमिश्नर का ज्वाइंट एक्शन: 4 चौराहों पर किया निरीक्षण ट्रैफिक सुधार के निर्देश 36 दिन पहले
Newsराजवाड़ा हादसे में घायल से मिलने एमवाय अस्पताल पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय 42 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 48 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 48 दिन पहले
India Newsस्टार्टर चालू करते ही किसान को लगा करंट:इंदौर के नेहरूग्राम में खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए 50 वर्षीय कमल की मौत; स्विच दबाते ही गिर पड़े 50 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप 50 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 5 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 13 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 15 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 17 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 17 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 22 दिन पहले