देश की बात, आपके शहर से
लखनऊ- SBI अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की:लिखा- धोखा दिया; बहन को मारकर खुदकुशी की, पत्नी यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

लखनऊ- SBI अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की:लिखा- धोखा दिया; बहन को मारकर खुदकुशी की, पत्नी यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी

लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर ने बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पूरी वारदात को उसने प्लानिंग करके अंजाम दिया।

Abhishek Raghuvanshi20 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर ने बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पूरी वारदात को उसने प्लानिंग करके अंजाम दिया।

गुरुवार दोपहर करीब 12:05 बजे मानस कार से ICICI बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया। इसके बाद 12:30 बजे वह सीधे 2 किमी दूर अपने घर पहुंचा।

तस्वीरों में खबर16 फोटो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद मानस ने सबसे पहले कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। फिर अपनी बहन को गोली मार दी। बहन मानसिक बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। इसके बाद मानस ने खुद को भी गोली मार ली। दो गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागकर पहुंचे और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर भाई-बहन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चल रही थी।

वारदात गोमतीनगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा भी मौके पर पहुंचे। वारदात की वजह अभी क्लियर नहीं है। लेकिन, मानस ने वॉट्सएप स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा-मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी (दिव्या की) बहन प्रज्ञा और उनके (प्रज्ञा के) पति भरत यादव को सब कुछ पता है।

दिव्या मिश्रा (33) ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं, जो रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं। दिव्या, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। दिव्या की शादी 12 साल पहले मानस से हुई थी। दोनों के अभी कोई बच्चा नहीं था। दिव्या ने एक साल पहले पति मानस बाजपेयी (35) से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद से वह आलमबाग में रहती थीं।

मानस बाजपेई हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन शीबा (28) के साथ किराए के मकान में रहता था। वह SBI की इंजीनियरिंग कॉलेज ब्रांच में फील्ड ऑफिसर था। मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है।

सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सएप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया।

ICICI बैंक के बाहर इसी जगह पर आरोपी ने महिला बैंक अफसर को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग पहुंचे, तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी।

वारदात के बाद मानस घर पहुंचा और कमरा बंद करके बहन को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली।

यह दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति भरत यादव की तस्वीर है। मानस ने वॉट्सएप स्टेटस में इन दोनों का भी जिक्र किया है।

दिव्या के ममेरे भाई मयंक दीक्षित ने बताया- मीडिया के जरिए सूचना मिली कि बहन को गोली मार दी गई है। इसके बाद पता चला कि गोली उनके पति मानस ने मारी है। फिर उसने अपने घर जाकर अपनी बहन को भी गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली।

उसने वॉट्सएप पर एक स्टेटस भी लगाया था, जिसमें बहनोई भरत और बहन प्रज्ञा का नाम लिया है। ऐसा कुछ भी नहीं है। इन दोनों को उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। वह कुछ साइको टाइप था, जिसकी वजह से दोनों का एक साल से कोर्ट में विवाद भी चल रहा था।

जानकारी करने पर पता चला है कि दिव्या बैंक के काम से कहीं बाहर गई थी। इसके बाद गाड़ी से ऑफिस पहुंची। तभी पहले से सामने खड़ा मानस ने उसको इशारा करके बुलाया। कहा कि कुछ बात करनी है। जब वहां पहुंची, तो मानस ने घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद बताया- घटनास्थल का मुआयना किया गया है। मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी की हत्या कर कुछ ही मिनट में घर लौटा और स्टेटस लगाकर बहन की हत्या की और खुद को मार लिया। पड़ोसी पहुंचे तो उन्हें दोनों की डेडबॉडी मिली। पुलिस को घटनास्थल से हथियार बरामद हुआ है।

मानस के परिजनों से जो बात हुई है, उसमें यह बात सामने आई है कि बहन तूलिका पिछले 3 साल से डिप्रेशन में रहती थी। बीमार थी। तीनों की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामले की अभी तफ्तीश की जा रही है। जो दोनों तरफ के परिवार जनों के बयान सामने आए हैं, उनके आधार पर जांच हो रही है। फॉरेंसिक टीम ने तमाम साक्ष्य कलेक्ट किए हैं।

मौत के बाद मानस और दिव्या की तस्वीरें

दो पिस्टल और एक तमंचे का इस्तेमाल किया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मानस ने इस वारदात ने दो पिस्टल और एक तमंचा का इस्तेमाल किया।

पत्नी को सिर पर गोली मारी। इसके बाद बहन के भी सिर पर गोली मारी। खुद की कनपटी में फायर किया।

पड़ोसी बोला- भाई-बहन की लाश पड़ी थी, टीवी पर हनुमान चालीसा चल रही थी

पड़ोसी अंकुर प्रकाश ने बताया कि जैसे ही उन्होंने वॉट्सऐप स्टेटस देखा, वह दौड़कर उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। अंदर टीवी चल रहा था। इसके बाद दरवाजा जोर लगाकर खोला गया। अंदर दोनों भाई-बहन मृत पड़े थे। टीवी पर हनुमान चालीसा चल रही थी।

अंकुर ने बताया कि दोनों अच्छे लोग थे। जब भी मिलते थे, अच्छे से बात करते थे। उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उनकी बहन करीब 28-29 साल की थी। वह पहले से मानसिक रूप से बीमार थी और पिछले कुछ महीनों से उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी।

महिला बैंक अफसर की बहन प्रज्ञा मिश्रा के बारे में जानिए

प्रज्ञा मिश्रा यूट्यूबर हैं। वह ‘उल्टा चश्मा’ नाम का चैनल चलाती हैं। उनके पति भरत यादव भी यूट्यूब चैनल चलाते हैं। दोनों ने 26 फरवरी 2020 को लव मैरिज की थी।

आरोपी ने बहन की भी हत्या की, खुद भी जान दी

मानस का घर हुसड़िया चौराहे के पास किराए पर है। फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश ने बताया कि करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां आए। वह पसीने से भीगे हुए थे। अंदर जाने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।

कुछ देर बाद अंदर से आवाज आई। मानस की बहन भी उनके साथ रहती थी। इसके बाद पता चला कि मानस ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

लवकुश ने बताया कि उसे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। मानस के माता-पिता नहीं हैं और वह SBI बैंक में काम करता था। उनकी बहन मानसिक बीमार थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
20 वर्षीय पोती पर 75 साल के दादा की हत्या का आरोप एरोड्रम पुलिस ने किया गिरफ्तारNews20 वर्षीय पोती पर 75 साल के दादा की हत्या का आरोप एरोड्रम पुलिस ने किया गिरफ्तार 5 दिन पहलेइंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग की हत्या स्ट्रीट डॉग के भौंकने से नाराज था शख्सNewsइंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग की हत्या स्ट्रीट डॉग के भौंकने से नाराज था शख्स 9 दिन पहलेइंदौर में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई 12 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तारNewsइंदौर में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई 12 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार 9 दिन पहलेइंदौर के गाय चोरी की शंका में हत्या मामले में बड़ा अपडेट मुख्य आरोपी सूरज जाट ने किया सरेंडरNewsइंदौर के गाय चोरी की शंका में हत्या मामले में बड़ा अपडेट मुख्य आरोपी सूरज जाट ने किया सरेंडर 11 दिन पहलेइंदौर में होटल की चौथी मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौतNewsइंदौर में होटल की चौथी मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत 11 दिन पहलेविद्यार्थी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का भविष्य हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमारIndoreविद्यार्थी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का भविष्य हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार 47 दिन पहले‘गेस्ट हाउस में सोनम के साथ था पूरा परिवार’, शिलॉन्ग से लौटे राजा रघुवंशी के भाई का खुलासाIndore‘गेस्ट हाउस में सोनम के साथ था पूरा परिवार’, शिलॉन्ग से लौटे राजा रघुवंशी के भाई का खुलासा 64 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
शासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 1 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 2 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 6 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 8 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 8 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 8 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहले
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 17 दिन पहलेकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषिIndoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 17 दिन पहलेइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 18 दिन पहलेसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैलीIndoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 18 दिन पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 18 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 18 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 19 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहले
↑