एम.पी. ट्रांसको शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन ने हासिल की राज्य स्तरीय सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन ट्रॉफी
मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन ने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करते हुए राज्य स्तरीय सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन ट्रॉफी हासिल की है।
मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन ने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करते हुए राज्य स्तरीय सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन ट्रॉफी हासिल की है। यह सम्मान वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, दक्षता, कार्यकुशलता एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की विद्युत कंपनियों के मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में कार्यपालन अभियंता श्री अजीत वर्मा ने शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन की ओर से यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया । पुरस्कार मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी एवं समारोह के विशेष अतिथि एम.पी. ट्रांसको के सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक तथा ट्रांसमिशन क्षेत्र के विशेषज्ञ श्री स्वराज शर्मा ने प्रदान की।
शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन को यह उपलब्धि प्रदेश के 45 सभी ट्रांसमिशन टेस्टिंग डिवीजनों के बीच नियमित तकनीकी कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, सतत प्रशिक्षण, कार्यकुशलता एवं तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए प्राप्त हुई है। डिवीजन द्वारा अपने नियमित परीक्षण एवं तकनीकी दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के साथ कर्मचारियों के कौशल विकास और सतत प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों को भी मूल्यांकन के दौरान विशेष महत्व मिला।
एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन को बधाई देते हुये कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि शिवपुरी डिवीजन की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, टीम भावना, तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। ट्रॉफी मिलने पर शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंच 1 दिन पहले
Indoreसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवा 1 दिन पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 2 दिन पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 2 दिन पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 3 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 3 दिन पहले
Indoreअभिलाषा अभियान के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षण 14 घंटे पहले
India Newsदिल्ली, अंडमान-निकोबार सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना इंदौर के विकास और स्वच्छता का मॉडल 15 घंटे पहले
Indoreवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 1 दिन पहले
Indoreसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन 1 दिन पहले
Indoreरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखिया 1 दिन पहले
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 दिन पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 दिन पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 3 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 5 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 5 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 7 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 7 दिन पहले
Indoreलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपील 7 दिन पहले
Indoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 8 दिन पहले

