मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे निवेशक पीएम मित्र पार्क से लेकर GIS तक, मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तीसरी बैठक में सहभागिता की।
निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे निवेशक
पीएम मित्र पार्क से लेकर GIS तक, मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तीसरी बैठक में सहभागिता की। बैठक में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री एवं एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल, नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार लाहिरी सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी केंद्रीय मंत्रियों, राज्यों के मुख्य मंत्रियों, उद्योग मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग एवं निवेश के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने बहुत अच्छा काम किया है। राज्य में निवेश के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया गया है और सरकार ने उद्योग जगत का विश्वास जीतने में सफलता प्राप्त की है। यही विश्वास आज बड़ी संख्या में निवेशकों को मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि निवेशकों को बेहतर अधोसंरचना, सुगम प्रक्रियाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो, जिससे निवेश प्रस्ताव तेजी से धरातल पर उतरें।
पीएम मित्र पार्क से औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास की दिशा में कई बड़े और महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आए हैं। उन्होंने विशेष रूप से पीएम मित्र पार्क का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर, 2025 को भूमि पूजन किया गया। यह परियोजना मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे प्रदेश में टेक्सटाइल क्षेत्र को नई गति मिलने के साथ किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए व्यापक अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए आवश्यक अधोसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, भूमि उपलब्धता, कुशल मानव संसाधन और निवेश-अनुकूल नीतियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और सरकार इन प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतारने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
GIS के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से लगभग 30 प्रतिशत प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की दिशा में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह उपलब्धि प्रदेश की नीतियों और सरकार की कार्यप्रणाली में निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि “मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों का विश्वास जीता है और यही कारण है कि बड़ी मात्रा में निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश कर रहे हैं।” सरकार उद्योगों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने और निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश में औद्योगिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ मध्यप्रदेश को भी मिल रहा है। राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, कृषि आधारित उद्योग और एमएसएमई सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में आने वाला निवेश केवल पूंजी निर्माण तक सीमित नही रहे, बल्कि उससे स्थानीय स्तर पर रोजगार, कौशल विकास और आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार हो। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी भूमिका को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। निवेशकों का बढ़ता भरोसा प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और सरकार की नीतियों की सफलता को दर्शाता है। केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश आने वाले समय में देश के औद्योगिक विकास में और महत्वपूर्ण योगदान देगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
MadhyaPradeshहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया 1 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 5 दिन पहले
MadhyaPradeshपीएम गति शक्ति पर मध्यप्रदेश के नवाचार बने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshवन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम 6 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 1 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 16 दिन पहले
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 16 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 16 दिन पहले
Indoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 16 दिन पहले
Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 17 दिन पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 17 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 18 दिन पहले