देश की बात, आपके शहर से
सभी जरूरतमंदों को समय पर अंगदान और देहदान सुनिश्चित किया जाये- संभागायुक्त श्री लक्षकार
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

सभी जरूरतमंदों को समय पर अंगदान और देहदान सुनिश्चित किया जाये- संभागायुक्त श्री लक्षकार

अंगदान और देहदान प्रत्यारोपण कराने वाले अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाये प्रारंभ से अब तक 90 त्वचा और 19 हजार नेत्र दान हुए संभागायुक्त श्री लक्षकार की अध्यक्षता में इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार की अध्यक्षता में इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन की समीक्षा बैठक आज संभागायुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई।

Abhishek Raghuvanshi17 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अंगदान और देहदान प्रत्यारोपण कराने वाले अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाये

प्रारंभ से अब तक 90 त्वचा और 19 हजार नेत्र दान हुए

तस्वीरों में खबर5 फोटो

संभागायुक्त श्री लक्षकार की अध्यक्षता में इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार की अध्यक्षता में इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन की समीक्षा बैठक आज संभागायुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन द्वारा अंगदान और देहदान के प्रत्यारोपण के क्षेत्र में किये जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की। बैठक के प्रारंभ में उन्होंने इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन द्वारा किए जा रहे, इस नेक कार्य की पूरी प्रक्रिया को जाना तथा विशेषज्ञ डॉक्टर्स से गहराई से जानने के लिए आवश्यक जानकारियां भी ली। इस संबंध में उन्होंने कहा कि देहदान और अंगदान एक पवित्र कार्य है और इंदौर इस मामले में प्रदेश और देश में आगे है। इस कार्य को और अधिक विस्तारित करने की आवश्यकता है। सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर अंगदान और देहदान सुनिश्चित हो इसके लिये विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह कार्य ईमानदारी, पारदर्शिता और समय-सीमा के साथ किया जाना चाहिए। अब हर माह इस सम्बंध में बैठक और आवश्यक होने पर गूगल मीट के माध्यम से भी चर्चा करेंगे।

बैठक में एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, संभागीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गडरिया, एमवाय अस्पताल इंदौर के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डी.के. शर्मा, इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन के सदस्य पद्मश्री श्रीमती जनक पलटा, डॉ. मनीष पुरोहित, श्री संदीपन आर्य, डॉ. अनिल भंडारी, इंदौर आय बैंक की श्रीमती उमा झंवर, डॉ. विवेक जोशी, डॉ. अंकुर गुप्ता सहित विभिन्न अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंड एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन के अधिकारियों एवं सदस्यों को निर्देश दिये कि इंदौर में अंगदान और देहदान प्रत्यारोपण कराने वाले अस्पतालों की संख्या (वर्तमान में कुल 13 अस्पताल है) बढ़ाई जाये और समय पर काउंसलिंग की जाये। सभी चिंहित अस्पतालों में ऐसे चिकित्सकों को ही अंगदान और देहदान के प्रत्यारोपण कार्य से जोड़ा जाए जो अपना अधिकांश समय इसी कार्य के लिए देते हो। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जाये ताकि अधिक से अधिक लोग देहदान और अंगदान के लिए प्रेरित हो। अंगदान और देहदान प्रत्यारोपण के नियम कायदों की पुन: समीक्षा की जाये।

बैठक में मुस्कान ग्रुप के श्री संदीपन आर्य द्वारा बताया गया कि इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनशन की स्थापना वर्ष 2013-2014 में हुई थी। इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन द्वारा वर्ष 2012 से अभी तक एक हजार 90 लोगों द्वारा त्वचा दान कराये गये। साथ ही विभिन्न आई बैंको के माध्यम से 19 हजार नेत्र दान प्राप्त हुए है। वर्ष 2026 में मध्यप्रदेश में कुल 6 अंगदान हुए जिसमें से 3 अंगदान अकेले इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन द्वारा कराये गये। वर्तमान में इंदौर में देहदान और अंगदान के लिये 218 लोगों ने पंजीयन कराया है। जिसमें से 189 केवल किडनी के है और 29 व्यक्ति को लीवर की जरूरत है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
गरबा पार्टनर के नाम पर साइबर ठगी का खतरा इंदौर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरीNewsगरबा पार्टनर के नाम पर साइबर ठगी का खतरा इंदौर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी 9 घंटे पहलेज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हो रहे छात्र आंदोलन पर सज्जन सिंह वर्मा का बयानNewsज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हो रहे छात्र आंदोलन पर सज्जन सिंह वर्मा का बयान 21 घंटे पहलेगंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद कुणाल सोलंकीNewsगंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद कुणाल सोलंकी 1 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहलेइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बसNewsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 1 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहले
धार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 6 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 8 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 8 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 8 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहले
कम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषिIndoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 17 दिन पहलेइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 18 दिन पहलेसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैलीIndoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 18 दिन पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 18 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 18 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 19 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहले
↑