महेंद्र चावला ने खोले राज, नारायण साईं के खिलाफ लगाए सनसनीखेज आरोप
आसाराम के बेटे नारायण साईं के पूर्व निजी सचिव महेन्द्र चावला ने बताया कि साईं ने कई महिलाओं का यौन शोषण किया.
आसाराम के बेटे नारायण साईं के पूर्व निजी सचिव महेन्द्र चावला ने बताया कि साईं ने कई महिलाओं का यौन शोषण किया. आसाराम और साईं के खिलाफ गवाही देने के बाद 13 मई 2015 को हरियाणा के आवास में उन पर हमला हुआ.
चावला को साईं के आचरण के बारे में पहले-पहल उसके ड्राईवर से पता चला. ड्राईवर से उनकी दोस्ती हो गई थी, “एक दिन साईं के ड्राईवर ने बड़े भारी मन से मुझे बताया कि ये साईं, वैसा संत नहीं है जैसा हम सोचते हैं कि वह है.” चावला ने आगे कहा, “उसने मुझे बताया कि साईं सफर पर हों या आश्रम में, सबके सोने के बाद वे मुझे अलग-अलग औरतें लाने के लिए कहते हैं.” ड्राईवर ने कहा कि उसे यह सब करना अच्छा नहीं लगता. साईं इन औरतों को बराबर गालियां देता और उनके साथ बलात्कार करता, ड्राईवर ने बताया. “कुछ हफ्तों बाद, हम साईं के प्रवचनों के लिए, ठाणे के येऊर गांव में थे,” चावला ने कहा. वह गांव के फार्महाउस में ठहरा हुआ था. ड्राईवर ने मुझे दिखाया कि साईं, महिला भक्त का यौन शोषण कर रहा था.
उसके बाद ऐसी कई घटनाएं उन्होंने अपनी आंखों से देखीं, “ड्राईवर लड़कियां लेके आता और उजाला होने से पहले उन्हें छोड़ आता. कभी-कभी तो रात के दो या तीन बजे भी,” उन्होंने कहा. सभी लड़कियां आसाराम और साईं की भक्त होतीं, जिनका पहले दिमाग फेरा जाता और फिर उनका यौन शोषण किया जाता.
इस ब्रेनवॉशिंग में अक्सर हिन्दू पौराणिक कथाओं का इस्तेमाल होता था, जिसे उन्होंने कोर्ट को भी बताया है. “साईं इन महिलाओं से कहते थे, वे भगवान कृष्ण हैं…वे कहते कि पिछले जन्म में वे गोपियां हुआ करती थीं और साईं उनके भगवान कृष्ण. और चूंकि वे उन्हें अंतिम तौर पर मोक्ष नहीं दिलवा सके इसलिए उनका पुनर्जन्म हुआ है. वे उन औरतों को यकीन दिलवा देते थे कि वे असल में उनका दैहिक शोषण नहीं, बल्कि उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं; और, उन्हें इस संसार के कष्टों से सदा के लिए मुक्ति दिलवा रहे हैं.”
चावला ने 2005 में आसाराम की चाकरी छोड़ दी और आश्रमों से दूर एक सामान्य जीवन जीने का प्रयास किया. लेकिन जब 2008 में मोटेरा का मामला सामने आया तो जो कुछ उन्होंने अपनी आँखों से देखा था उसे कोर्ट को बताने का फैसला किया. हाल ही में गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम को 6 महीने की अंतरिम जमानत दी है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 13 घंटे पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 17 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 2 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 2 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 9 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 11 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 11 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 11 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 11 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 12 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 19 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 20 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 20 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 20 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 20 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले