देश की बात, आपके शहर से
सिस्टम की बेरुखी और एक मासूम की टूटती सांसें: SMA टाइप 2 पीड़िता अनिका के मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकारों से मांगा जवाब
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

सिस्टम की बेरुखी और एक मासूम की टूटती सांसें: SMA टाइप 2 पीड़िता अनिका के मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकारों से मांगा जवाब

हाईकोर्ट में 30 जून को होगी अगली सुनवाई इंदौर। एक तरफ 9.5 करोड़ रुपये के महंगे इलाज का भारी-भरकम बोझ है और दूसरी तरफ एक मासूम बच्ची 'अनिका' की जिंदगी, जो हर गुजरते दिन के साथ अपनी सांसों के लिए संघर्ष कर रही है।

Abhishek Raghuvanshi22 जून 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

हाईकोर्ट में 30 जून को होगी अगली सुनवाई

इंदौर। एक तरफ 9.5 करोड़ रुपये के महंगे इलाज का भारी-भरकम बोझ है और दूसरी तरफ एक मासूम बच्ची ‘अनिका’ की जिंदगी, जो हर गुजरते दिन के साथ अपनी सांसों के लिए संघर्ष कर रही है। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA Type-2) जैसी गंभीर और दुर्लभ बीमारी से जूझ रही इस बच्ची को बचाने के लिए अब न्याय के मंदिर ने कड़ा रुख अपना लिया है।

सोमवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने इस मामले में गहरी संवेदना दिखाते हुए केंद्र और राज्य सरकार के ढुलमुल रवैये पर सख्त नाराजगी जताई। मासूम के जीवन को सर्वोपरि मानते हुए कोर्ट ने दोनों सरकारों के वकीलों को विस्तृत लिखित जवाब पेश करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

सिस्टम की संवेदनहीनता पर कोर्ट की फटकार

हैरानी और निराशा की बात यह है कि एक बच्ची की जिंदगी से जुड़े इस बेहद संवेदनशील मामले में लगातार दूसरी सुनवाई में भी ‘एम्स’ (AIIMS) की ओर से कोई भी वकील अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता कुशल गोयल और केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता अनुज भार्गव मौजूद रहे। लेकिन जब राज्य सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि उन्हें “सरकार से अभी तक कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं”, तो कोर्ट ने इस पर आपत्ति जताई। अदालत ने याद दिलाया कि पिछली सुनवाई में भी यह पूछा गया था कि ‘मानवता के आधार पर’ बच्ची के इलाज में सरकार कितनी मदद कर सकती है, लेकिन इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया।

वकीलों की दलील: हर गुजरता दिन ला रहा है खतरा

अनिका की ओर से मजबूती से पैरवी कर रहे अधिवक्ता चंचल गुप्ता और लखन शर्मा ने अदालत के सामने बच्ची की लगातार गंभीर होती स्थिति और इलाज की तात्कालिकता को रखा। मामले की पहली सुनवाई में भी इन वकीलों की दलील पर कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करने के निर्देश दिए थे और एम्स को नोटिस जारी किया था।

डॉलर की कीमतों ने बढ़ाई अनिका के परिजनों की पीड़ा

इस दुर्लभ बीमारी का इलाज किसी आम परिवार के बस की बात नहीं है। परिजनों के अनुसार, जीवन रक्षक उपचार (इलाज) की शुरुआती लागत करीब 9 करोड़ रुपये थी, लेकिन डॉलर की बढ़ती कीमतों के कारण अब यह खर्च लगभग 9.5 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। वर्तमान में बच्ची के इलाज को आगे बढ़ाने के लिए कम से कम 2 करोड़ रुपये की तत्काल आवश्यकता है। मामले में अगली सुनवाई 30 जून को होना है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 1 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 2 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 3 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 3 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 3 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 3 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 3 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 10 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 10 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 11 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 11 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 12 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 12 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 13 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 16 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 19 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 20 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 20 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 20 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 20 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 दिन पहले
↑