बुरहानपुर ‘‘केला’’ को मिला जीआई टैग, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
एक जिला-एक उत्पाद में शामिल है केला फसल इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिले के लिए गौरव का विषय है कि जिले के प्रसिद्ध केले को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication-GI) टैग प्राप्त हुआ है।
एक जिला-एक उत्पाद में शामिल है केला फसल
इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिले के लिए गौरव का विषय है कि जिले के प्रसिद्ध केले को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication-GI) टैग प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जिले के कृषकों की अथक मेहनत, जनप्रतिनिधियों के सतत सहयोग एवं प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम है। जीआई टैग मिलने से जिले के किसानों, व्यापारियों एवं कृषि आधारित उद्योगों को व्यापक लाभ मिलने की संभावना है।
बुरहानपुर जिले में केले की खेती का इतिहास वर्ष 1960 के आसपास से जुड़ा हुआ है। जिले की अनुकूल जलवायु, उपजाऊ भूमि एवं विशेष भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां उत्पादित केला अपने विशिष्ट स्वाद, आकर्षक रंग एवं उच्च गुणवत्ता के लिए देश-प्रदेश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी विशेष पहचान रखता है।
जिले में वर्तमान में लगभग 18,640 किसान केले की खेती से जुड़े हुए हैं। जिले में कुल 26,120 हेक्टेयर क्षेत्रफल में केले की खेती की जा रही है, जिससे लगभग 18,28,400 मीट्रिक टन उत्पादन होता है। बुरहानपुर केले की मांग देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी लगातार बढ़ रही है।
जीआई टैग मिलने के प्रमुख लाभ
जीआई टैग मिलने से बुरहानपुर के केले को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान प्राप्त होगी। इससे किसानों एवं व्यापारियों को कई लाभ मिलेंगे।
- उत्पाद की ब्रांड वैल्यू में वृद्धि होगी।
- किसानों को उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा।
- नकली एवं अन्य क्षेत्रों के उत्पादों से संरक्षण मिलेगा।
- निर्यात के नए अवसर विकसित होंगे।
- कृषि आधारित उद्योगों एवं प्रोसेसिंग इकाइयों को बढ़ावा मिलेगा।
- स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत जिले में 55 से अधिक केला प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना की जा चुकी है। इन इकाइयों में केले से विभिन्न प्रकार के मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। जीआई टैग मिलने से इन उत्पादों की मांग में भी वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय उद्योगों को नई गति मिलेगी। बुरहानपुर केले को जीआई टैग मिलना जिले के कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 2 घंटे पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 2 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 2 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 9 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 11 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 11 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 11 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 11 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 12 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 15 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 19 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 20 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 20 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 20 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 20 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले

