देश की बात, आपके शहर से
जज को फोन करना IAS अधिकारी को पड़ा महंगा, हाईकोर्ट सख्त,अवमानना का चलेगा मुकदमा
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

जज को फोन करना IAS अधिकारी को पड़ा महंगा, हाईकोर्ट सख्त,अवमानना का चलेगा मुकदमा

गोंडा के 1997 से लंबित नजूल भूमि विवाद में IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल पर सिविल जज को फोन कर न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप लगे हैं।

Abhishek Raghuvanshi25 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

गोंडा के 1997 से लंबित नजूल भूमि विवाद में IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल पर सिविल जज को फोन कर न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप लगे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए आपराधिक अवमानना की कार्रवाई के लिए संदर्भित करने का निर्देश दिया है।

गोंडा के करीब तीन दशक पुराने नजूल भूमि विवाद में अब ब्यूरोक्रेसी और न्यायपालिका आमने-सामने आ गई है। देवीपाटन मंडल की आयुक्त एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल पर न्यायिक अधिकारी को फोन कर कथित तौर पर न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप लगे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मामले को गंभीर मानते हुए आपराधिक अवमानना की कार्रवाई के लिए संदर्भित करने का निर्देश दिया है।

गोंडा में वर्ष 1997 से लंबित नजूल भूमि विवाद अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। जेल रोड स्थित ज्योति विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज से जुड़े इस मामले में देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल पर सिविल जज शबीना खान से फोन पर बातचीत के दौरान कथित तौर पर दबाव बनाने का आरोप लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे आपराधिक अवमानना की कार्यवाही के लिए संदर्भित करने का निर्देश दिया है।

29 साल पुराने मामले ने पकड़ा तूल

मामला नजूल भूमि को संरक्षित करने के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई से जुड़ा है। बताया गया कि शासन के निर्देशों के तहत नजूल जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में जेल रोड स्थित ज्योति विद्या मंदिर पर कार्रवाई का प्रयास किया गया। लेकिन वर्ष 1997 से सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में चल रहा मुकदमा प्रशासन के लिए बाधक बना हुआ था।

सिविल जज को फोन करने का मामला

आरोप है कि 15 जुलाई को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मामले की सुनवाई कर रहीं सिविल जज शबीना खान को फोन किया। आरोप के मुताबिक, बातचीत के दौरान मुकदमे से संबंधित जानकारी मांगी गई और जज से छुट्टी के संबंध में भी सवाल किया गया। जज ने कथित तौर पर मुकदमे की जानकारी देने से इनकार किया। इसके बाद दोनों के बीच बहस होने की बात सामने आई। सिविल जज की ओर से आरोप लगाया गया कि बातचीत के दौरान उन्हें भला-बुरा कहा गया। हाईकोर्ट में शिकायत करने की बात कही गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके संस्कारों पर सवाल उठाए गए।

अब जानिए आयुक्त का पक्ष

हालांकि, मंडलायुक्त की ओर से हाईकोर्ट को भेजे गए पत्र में इन आरोपों से अलग पक्ष रखा गया। पत्र में कहा गया कि उन्होंने मुकदमे के संबंध में कोई जानकारी नहीं मांगी थी। उनके मुताबिक, बातचीत केवल जज की छुट्टी को लेकर हुई थी और इसी दौरान जज नाराज हो गईं। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारी से प्रशासनिक अधिकारी के इस तरह संपर्क को गंभीर माना। अदालत ने प्रथमदृष्टया इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता और न्यायिक कार्य में हस्तक्षेप से जुड़ा मामला माना है।

आपराधिक अवमानना के तहत होगी कार्रवाई

न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी की पीठ ने निर्देश दिया कि मुख्य न्यायाधीश या वरिष्ठ न्यायाधीश से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद मामले को संबंधित अवमानना अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई आपराधिक अवमानना की प्रक्रिया के तहत होगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
निगम आयुक्त और पुलिस कमिश्नर का ज्वाइंट एक्शन: 4 चौराहों पर किया निरीक्षण ट्रैफिक सुधार के निर्देशNewsनिगम आयुक्त और पुलिस कमिश्नर का ज्वाइंट एक्शन: 4 चौराहों पर किया निरीक्षण ट्रैफिक सुधार के निर्देश 6 दिन पहलेइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 18 दिन पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 18 दिन पहले400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्वIndore400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्व 20 दिन पहलेजिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreजिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 67 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 2 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 6 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 8 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 8 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 8 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 10 दिन पहले
साइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैलीIndoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 18 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 18 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 19 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
↑